रक्षा मंत्रालय
मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट-2026 के 7वें संस्करण का आयोजन
प्रविष्टि तिथि:
22 JUN 2026 7:55PM by PIB Delhi
मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट 2026 का 7वां संस्करण 23 जून से 03 जुलाई, 2026 तक बेंगलुरु के जलाहल्ली एयर फोर्स स्टेशन में आयोजित किया जाएगा। एयर फोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एएफएससीबी) साल 2018 से इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है।
एयर फोर्स के मार्शल अर्जन सिंह का हॉकी के प्रति जुनून व समर्पण अद्वितीय था। वे एयर वॉरियर्स के लिए प्रेरणा के स्रोत थे, जिन्होंने न केवल युद्धभूमि में बल्कि खेल के मैदान पर भी अग्रणी भूमिका निभाकर नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। भारतीय वायु सेना सदैव खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करती रही है और इसने ऐसे अनेक खिलाड़ियों को तैयार किया है, जिन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश तथा वायु सेना का गौरव बढ़ाया है।
एयर मार्शल एस. शिवकुमार, वीएसएम, एयर ऑफिसर-इन-चार्ज (प्रशासन) कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि होंगे।
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देशभर की कुल 16 टीमें भाग लेंगी। सभी मुकाबले एयर फोर्स स्टेशन जलाहल्ली स्थित हॉकी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट का आयोजन लीग-कम-नॉकआउट प्रारूप में किया जाएगा, जिससे टीमों को अपनी प्रतिभा दिखाने के पर्याप्त अवसर मिलेंगे।
टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि इस प्रकार है:
विजेता – 10,00,000/- रूपये
उपविजेता – 8,00,000/- रूपये
मैन ऑफ द मैच – 25,000/- (हर मैच के लिए) रूपये
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – 50,000/- रूपये
एयर मार्शल एस. शिवकुमार, वीएसएम, एयर ऑफिसर-इन-चार्ज एडमिनिस्ट्रेशन, 23 जून 2026 को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता 03 जुलाई 2026 को एयर मार्शल सीथेपल्ली श्रीनिवास, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, ट्रेनिंग कमांड द्वारा की जाएगी।
****
पीके/केसी/एनके /डीए
(रिलीज़ आईडी: 2276854)
आगंतुक पटल : 190