संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधान संचार लेखा नियंत्रक ने जून माह के लिए दिल्ली में दूरसंचार पेंशनभोगी जीवन प्रमाण शिविर के कार्यक्रम जारी किए

प्रविष्टि तिथि: 05 JUN 2026 5:55PM by PIB Delhi

दूरसंचार विभाग प्रधान संचार लेखा नियंत्रक जून 2026 के दौरान पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों- प्रधान संचार लेखा नियंत्रक दिल्ली कार्यालय, दिल्ली संचार लेखा भवन, प्रसाद नगर, नई दिल्ली-110005,  इस्टर्न कोर्ट जनपथ, नई दिल्ली के एक्सटेंशन काउंटर और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड- एमटीएनएल के परिसरों में दूरसंचार पेंशनभोगी जीवन प्रमाण शिविरों का आयोजन कर रहे हैं।

पेंशनभोगियों से आग्रह है कि वे इन शिविरों में भाग लें और सुविधाओं का लाभ उठाएं। इन शिविरों में ही जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए वे संबंधित दस्तावेज भी साथ लाएं।

पेंशनभोगी सुविधा शिविर का कार्यक्रम निम्नानुसार है:

क्रम संख्या

स्थान

दिनांक

1.

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, द्वारका सेक्टर-6, नई दिल्ली

09.06.2026

2.

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, जनकपुरी, नई दिल्ली

12.06.2026

3.

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, रोहिणी सेक्टर-3, दिल्ली

16.06.2026

4.

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, लक्ष्मी नगर, दिल्ली

19.06.2026

5.

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, यमुना विहार, दिल्ली

22.06.2026

 

सुविधा शिविरों का समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

पेंशनभोगी सुविधा शिविर में उपलब्ध सुविधाएं:

  • www.jeevanpramaan.gov.in पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का प्रशिक्षण
  • जीवन प्रमाण फेस ऑथेंटिकेशन एप इस्तेमाल का प्रशिक्षण
  • पेंशनभोगी का नाम, पेंशन भुगतान आदेश नंबर, जन्म तिथि, और सेवानिवृत्ति की तारीख इत्‍यादि से संबंधित व्यक्तिगत विवरण संबंधी केवाईपी फॉर्म जमा करना

(इसके लिए एक फोटो और आधार कार्ड/पैन कार्ड/पेंशन भुगतान आदेश की प्रति साथ लाना आवश्‍यक)

शिकायतें और प्रश्न

नोट: जिन पेंशनभोगियों ने पहले ही अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दिया है, उन्हें इन  शिविरों में भाग लेना आवश्यक नहीं है।

 

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2269462) आगंतुक पटल : 100
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil