|
संचार मंत्रालय
ट्राई ने बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब शहरों और अमृतसर से बठिंडा रेल मार्ग (पंजाब एलएसए में) पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया
प्रविष्टि तिथि:
01 JUN 2026 5:11PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मार्च 2026 के दौरान बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब शहरों और अमृतसर से बठिंडा रेल मार्ग (पंजाब एलएसए में) पर किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय में गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। ट्राई आईडीटी के दौरान, कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट आदि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) मापदंडों के लिए टीएसपी के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।
ये स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि उपयोग परिवेशों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापने के लिए डिज़ाइन किए गए है। इन परीक्षणों में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके लाइव डेटा और वॉयस सेशन स्थापित किए जाते हैं। कई उन्नत टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है, और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके सेशन की वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।
ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से पंजाब एलएसए में 16 मार्च, 2026 से 19 मार्च, 2026 के बीच सिटी ड्राइव (276.8 किलोमीटर), हॉटस्पॉट लोकेशन (6) और रेलवे ट्रैक (282.8 किलोमीटर) पर ड्राइव टेस्ट आयोजित किए। ये टेस्ट ट्राई के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन, ड्राइव टेस्ट के दिन/समय पर परीक्षण क्षेत्र/मार्ग पर टीएसपी के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।
ड्राइव टेस्ट रूट मैप : निम्नलिखित मानचित्र में ड्राइव टेस्ट मार्गों का अवलोकन दिया गया है। इनमें शहर में ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट और पैदल परीक्षण शामिल हैं।
प्रमुख मापदंडों का आकलन
- कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिनके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित तकनीक (2जी/ 3जी/ 4जी/ 5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल से कम पाई गई।
- वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, स्पीच क्वालिटी (एमओएस)।
- कॉल साइलेंस इंस्टेंस : कॉल के दौरान कॉल साइलेंस की संख्या।
- डेटा सेवाएं : डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर।
बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब शहरों और अमृतसर से बठिंडा रेल मार्ग पर प्रमुख मापदंडों के लिए समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है:
- बठिंडा शहर:

- कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी /3जी /2जी) में ड्राइव टेस्ट मार्ग पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की गति का आकलन कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल वाले नमूनों की संख्या के आधार पर किया गया। एयरटेल के लिए यह अनुपात 287/30694, बीएसएनएल के लिए 7669/29845, आरजेआईएल के लिए 378/30653 और वीआईएल के लिए 283/30542 था। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
- कॉल ड्रॉप - सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 0/275, बीएसएनएल के लिए 4/268, आरजेआईएल के लिए 1/276 और वीआईएल के लिए 1/273 थी। कॉल ड्रॉप वाले स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
- कॉल साइलेंस इंस्टेंस - कुल कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक साइलेंस रहने की कुल संख्या के रूप में मापी गई कॉल साइलेंस इंस्टेंस, एयरटेल के लिए 3/267, आरजेआईएल के लिए 1/266 और वीआईएल के लिए 17/268 थी। कॉल साइलेंस इंस्टेंस के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
- डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट :
- डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी /4जी) के लिए औसत डाउनलोड गति 151.88 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 14.55 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 198.27 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/जी/2जी) के लिए 34.07 एमबीपीएस दर्ज की गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
- डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) की औसत अपलोड गति 18.53 एमबीपीएस, एमटीएनएल (3जी) की 5.70 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) की 14.19 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) की 15.97 एमबीपीएस रही। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
- श्री मुक्तसर साहिब शहर:
- कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की गति का आकलन कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल वाले नमूनों की संख्या के आधार पर किया गया। एयरटेल के लिए यह अनुपात 70/10777, बीएसएनएल के लिए 2180/9510, आरजेआईएल के लिए 148/10119 और वीआईएल के लिए 43/10123 था। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
- कॉल ड्रॉप - सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 0/91, बीएसएनएल के लिए 2/89, आरजेआईएल के लिए 1/91 और वीआईएल के लिए 0/91 थी। कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
- कॉल साइलेंस इंस्टेंस - स्थापित कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक साइलेंस रहने की कुल संख्या के रूप में मापी गई कॉल साइलेंस इंस्टेंस, एयरटेल के लिए 2/87, आरजेआईएल के लिए 3/88 और वीआईएल के लिए 0/87 थी। कॉल साइलेंस इंस्टेंस के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
- डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट :
- डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत डाउनलोड गति 172.32 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 18.20 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 222.90 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 26.51 एमबीपीएस पाई गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
- डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) की औसत अपलोड गति 11.02 एमबीपीएस, बीएसएनएल (3जी) की 5.00 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) की 12.87 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) की 13.19 एमबीपीएस रही। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
- III. अमृतसर से बठिंडा तक रेल मार्ग:
- कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट मार्ग पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की गति का आकलन कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल वाले नमूनों की संख्या के आधार पर किया गया। एयरटेल के लिए यह अनुपात 552/21422, बीएसएनएल के लिए 4959/20782, आरजेआईएल के लिए 287/21228 और वीआईएल के लिए 571/20813 था। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
- कॉल ड्रॉप - सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 2/108, बीएसएनएल के लिए 8/109, आरजेआईएल के लिए 0/108 और वीआईएल के लिए 0/91 थी। कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
- डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट :
- डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत डाउनलोड गति 95.82 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी) के लिए 18.36 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 111.72 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 11.11 एमबीपीएस पाई गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
- डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) की औसत अपलोड गति 19.89 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी) की 7.82 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) की 16.93 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) की 13.60 एमबीपीएस रही। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
कॉल ड्रॉप होने और कॉल साइलेंस होने की स्थिति को मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके देखा जा सकता है।
स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के दौरान टेस्ट रूट और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण इस प्रकार है:
- बठिंडा शहर:- बेहमन दीवाना, लाल सिंह नगर, गणपति एन्क्लेव, जस्सी पौवाली, तुंगवाली, भुच्चो मंडी, गुरु गोबिंद सिंह नगर, भोखड़ा, गोनियाना, नेहियां वाला, बुलाडेवाला, किल्ली निहाल सिंघवाली और कोठे चेत सिंह आदि।
- श्री मुक्तसर साहिब शहर:- भलाईआना, बुट्टर सरिंह, लोहारा, डोडा, भुल्लर, नई अनाज मंडी, सुभाष नगर, गुरु तेग बहादुर नगर, उदेकरन और गुरु आनंद देव नगर आदि।
- रेलवे मार्ग: - अमृतसर से बठिंडा वाया ब्यास जंक्शन, जालंधर सिटी जंक्शन, कपूरथला, कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री, सुल्तानपुर लोधी, लोहियां खास जंक्शन, मक्खू, फिरोजपुर कैंट जंक्शन, फरीदकोट, कोट कपूरा जंक्शन और गंगसर जैतो।
इस स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के निष्कर्ष आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ साझा किए गए हैं। विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.जीov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, ट्राई के जयपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को adv.jaipur@trai.जीov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है तथा 0141-2701919 पर संपर्क किया जा सकता है।
****
पीके/केसी/जेके/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2267648)
|