राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
एनएचआरसी, भारत ने उत्तराखंड के देहरादून जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने से एक मरीज की मौत की खबर का लिया स्वत: संज्ञान
आयोग ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव एवं एसएसपी देहरादून को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मांगी इस प्रकरण में विस्तृत रिपोर्ट
प्रविष्टि तिथि:
26 MAY 2026 8:31PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने 20 मई 2026 को उत्तराखंड के देहरादून जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। खबरों के मुताबिक, 14 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उनमें से, एक महिला मरीज को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चार अन्य को छुट्टी दे दी गई।
आयोग ने पाया है कि समाचार रिपोर्ट में कही गई बातें, यदि सच हैं, तो मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती हैं। इसलिए, आयोग ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
21 मई 2026 को आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग फैलनी शुरू हो गई।
***
पीके/केसी/एसके/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2265661)
आगंतुक पटल : 173