संघ लोक सेवा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती

प्रविष्टि तिथि: 10 APR 2026 6:10PM by PIB Delhi

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण में 'सहायक कीपर' के पद के लिए 01 रिक्ति; रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में 'वरिष्ठ स्टोर अधिकारी ग्रेड-II' के पदों के लिए 07 रिक्तियों; और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग में 'पशुधन अधिकारी' के पद के लिए 08 रिक्तियों पर भर्ती हेतु पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है।

2. उम्मीदवारों के लिए निर्देश सहित विस्तृत विज्ञापन संख्या 02/2026, आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल https://upsconline.nic.in/ora/ के माध्यम से 11 अप्रैल, 2026 से 01 मई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

3. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे विज्ञापन में दिए गए विस्तृत निर्देशों का पालन करें।

*******

पीके/केसी/पीके/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2250926) आगंतुक पटल : 545
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu