पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

साहसिक पर्यटन नियामक ढांचा

प्रविष्टि तिथि: 16 MAR 2026 3:38PM by PIB Delhi

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से देशभर में साहसिक पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु व्यापक और मानकीकृत ढांचा स्थापित करने के उद्देश्य से मॉडल एडवेंचर सुरक्षा मानक निर्देश तैयार किए हैं । सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इन मानक निर्देशों को अपनाने और अद्यतन करने के लिए भेजा गया है।

सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि वे साहसिक गतिविधियों से संबंधित सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें और सभी संचालकों द्वारा सुरक्षा नियमों और लाइसेंसिंग मानदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

पर्यटन मंत्रालय ने देश में जोखिमतापूर्ण साहसिक पर्यटन स्थलों और गतिविधियों के संबंध में कोई अध्ययन नहीं किया है। मंत्रालय की फिलहाल साहसिक पर्यटन गतिविधियों से होने वाली दुर्घटनाओं, हताहतों और सुरक्षा उल्लंघन दर्ज करने के लिए केंद्रीकृत डेटाबेस स्थापित करने की कोई योजना नहीं है।

***

पीके/केसी/एकेवी/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2240802) आगंतुक पटल : 55
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Bengali-TR