औषधि विभाग
azadi ka amrit mahotsav

'जनऔषधि सप्ताह 2026 की शुरुआत देश भर में स्वास्थ्य शिविरों के साथ हुई'


'ऑन-साइट डायग्नोस्टिक सेवाएं और सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता'

प्रविष्टि तिथि: 01 MAR 2026 7:41PM by PIB Delhi

 

बिहार के आरा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

 

सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए एक आउटरीच पहल जनऔषधि सप्ताह 2026 आज देश भर में स्वास्थ्य जांच शिविरों के साथ शुरू हुई। यह 7 मार्च को 8वें जनऔषधि दिवस तक एक सप्ताह तक चलने वाले समारोह की शुरुआत का प्रतीक है। सप्ताह के हिस्से के रूप में फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो (पीएमबीआई), फार्मास्यूटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय द्वारा 1 से 5 मार्च 2026 तक देश भर में 250 से अधिक स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इस वर्ष की थीम "जन औषधि सस्ती भी, भरोसेमंद भी, सेहत की बात, बचत के साथ" के अनुरूप शिविरों में ऑन-साइट नैदानिक सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ, लोगों को प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत स्थापित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों (पीएमबीजेएके) में उपलब्ध सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के बारे में बताया जा रहा है।

 

पंजाब के लुधियाना में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

 

पहले दिन दिल्ली में सुभाष नगर और अशोक विहार, छत्तीसगढ़ में बिलासपुर, झारखंड में चंद्रपुरा, पंजाब में लुधियाना, कर्नाटक में हुबली-धारवाड़ और दक्षिण कन्नड़, महाराष्ट्र में पुणे, तमिलनाडु में चेन्नई और चिदंबरम, पुडुचेरी, जयपुर, देहरादून और बुलंदशहर सहित देश भर में लगभग 50 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।

बिहार के सीतामढ़ी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

प्रति शिविर औसतन 100 लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वास्थ्य शिविरों में शामिल हुए और मुफ्त चिकित्सा परामर्श और दवाएं प्राप्त कीं।  साथ ही प्रतिभागियों का एक बड़ा हिस्से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों पर विशेष ध्यान दिया गया।

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ के सिद्दाकट्टे में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा में शिविर में मुफ्त रक्त परीक्षण, रक्तचाप और थायराइड परीक्षण सहित सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान की गई। डॉक्टर परामर्श में कई स्थानों पर सामान्य चिकित्सा, संक्रमण, पुरानी स्थितियां, बाल चिकित्सा देखभाल और नेफ्रोलॉजी और मधुमेह जैसी विशेषज्ञ सेवाएं शामिल थीं। जनऔषधि दवाओं का मुफ्त वितरण बड़े पैमाने पर किया गया और कई केंद्रों पर फिजियोथेरेपी परामर्श, नेत्र जांच और बाल स्वास्थ्य पहल जैसी अतिरिक्त सेवाएं भी आयोजित की गईं।

स्वास्थ्य जांच शिविर में तेलंगाना के मलकाजीगिरी के माननीय सांसद श्री एटाला राजेंद्रर

श्री के. ए. पांडियन, माननीय विधायक, चिदंबरम, तमिलनाडु एक स्वास्थ्य जांच शिविर में

 

श्री पप्पू कुमार वर्मा, माननीय विधायक, कुर्था, बिहार स्वास्थ्य जांच शिविर में

 

श्री संजय कुमार, विधायक, कुमरार, पटना, बिहार स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन करते हुए

 

शिविरों में संसद सदस्यों, विधान सभाओं के सदस्यों, वरिष्ठ चिकित्सा पेशेवरों और स्थानीय प्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी रही। उन्होंने इस पहल की सराहना की और जनता को पीएमबीजेपी के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

पीएमबीजेपी के अंतर्गत चल रहे प्रयास सभी के लिए सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण दवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करके देश की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

दिल्ली अशोक विहार में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के अंतर्गत देश भर में 18,000 से अधिक जन औषधि केंद्र (जेएके) काम कर रहे हैं। सरकार ने 31 मार्च 2027 तक इस नेटवर्क को 25,000 केंद्रों तक विस्तारित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं तक अंतिम छोर तक पहुंच मजबूत हो सके।

यह समारोह 7 मार्च तक जारी रहेगा। इसमें स्वास्थ्य पेशेवरों और लोगों को शामिल करने के लिए डिज़ाइन किए गए विभिन्न आउटरीच कार्यक्रम शामिल होंगे। लोगों को अपने निकटतम केंद्र का पता लगाने और सस्ती, गुणवत्तापूर्ण दवाओं तक पहुंचने के लिए "जन औषधि सुगम" मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

महाराष्ट्र पुणे में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

***

पीके/ केसी/ एसके


(रिलीज़ आईडी: 2234313) आगंतुक पटल : 71
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Tamil