सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
पीलिभीत में नमस्ते योजना कार्यक्रम, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा रहे उपस्थित
प्रविष्टि तिथि:
26 FEB 2026 8:42PM by PIB Delhi

भारत सरकार द्वारा नेशनल एक्शन फॉर मेकेनाईज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 26.02.2026 को गॉधी प्रेक्षागृह, गॉधी स्टेडियम, नियर जीवन रेखा, नखशा, पीलिभीत (उत्तर प्रदेश) में श्री बी एल वर्मा माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ थी:
- सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों (SSWs) एवं वेस्ट पिकर्स को स्वयं सुरक्षा उपकरण (PPE किट) का वितरण
- सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों (SSWs) एवं वेस्ट पिकर्स को आयुष्मान कार्ड का वितरण
- कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को सतत आजीविका हेतु सिलाई मशीन का वितरण

कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी ने सफाई कर्मचारियों को सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उददेश्य से नेशनल एक्शन फॉर मेकेनाईज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना की जानकरी देते हुए अवगत कराया कि योजना के तहत अब तक 89248 सीवर सेप्टिक टैंक वर्कर्स का सत्यापन किया जा चुका है तथा 87037 सीवर सेप्टिक टैंक वर्कर्स को पी.पी.ई. किट्स प्रदान किए जा चुके हैं तथा 74647 वर्कस को आयुष्मान कार्ड के तहत स्वास्थय बीमा किया जा चुका है।
इसके अतिरिक्त देश भर में 187120 वेस्टपिकर की प्राफाईलिंग हुई है।

पीलिभीत में कुल 92 SSW तथा 452 वेस्ट पिकर्स प्रोफाइलिंग में मान्य हो चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान 452 लाभार्थियों PPE किट, 30 को आयुष्मान कार्ड एवं और कौशल विकास प्रशिक्षण पाने वालों में से 15 लाभार्थियों को सिलाई मशीन वितरित की गई हैं।

यह कार्यक्रम ‘‘वंचितों को वरियाता’’ के प्रति सराकर की प्रतिबद्धता की पुष्टि का गवाह बना, यह सुनिश्चित करते हुए कि जो लोग ऐतिहासिक रूप से वंचित हैं या जिनकी अनदेखी हुई है, उन्हें उचित सहायता प्रदान की जा रही है जिसके वे हकदार हैं। हाशिए पर पड़े लोगों को प्राथमिकता देने के लिए यह समर्पण सरकार के ‘‘विकसित भारत 2047’’ के व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाता है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को भारत की विकास यात्रा में योगदान करने और उससे लाभान्वित होने का अवसर मिलेगा।

उपरोक्त कार्यक्रम में श्री गुलभाग सिंह जी (अध्यक्ष, जिला परिषद्), ड़ा. अस्था अग्रवाल जी (अध्यक्षा, नगर परिषद्), श्री स्वामी प्रकटानंद जी (माननीय विधायक), श्री बाबूराम पासवान जी (माननीय विधायक), श्री विवेक कुमार वर्मा जी (माननीय विधायक), डा. सुधीन गुप्ता जी (एम.एल.सी.), श्री संजीव पी. सिंह जी (भाजपा जिला अध्यक्ष), श्रीमति योगिता स्वरूप, वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं श्री प्रभात कुमार सिंह, प्रबन्ध निदेशक, नेशनल सफाई कर्मचारी फाईनेंस एंड डेवलेपमेंट कारपोरेशन भी उपस्थित थे।
******
S.M/D.G
(रिलीज़ आईडी: 2233257)
आगंतुक पटल : 99
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English