युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के छत्रपति संभाजीनगर स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल महाराष्ट्र की ओलंपिक तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : राज्य मंत्री रक्षा खडसे


केंद्रीय राज्य मंत्री ने आईसीआईसीआई फाउंडेशन की सीएसआर पहल के तहत दिए गए उच्च प्रदर्शन वाले खेल विज्ञान उपकरण भी समर्पित किए

प्रविष्टि तिथि: 08 FEB 2026 8:31PM by PIB Delhi

भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने छत्रपति संभाजीनगर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2026-02-08at8.17.38PM(2)FWI3.jpeg

इस अवसर पर आईसीसीआई फाउंडेशन द्वारा अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत दान किए गए उच्च-प्रदर्शन वाले खेल विज्ञान उपकरणों का उद्घाटन किया गया और उन्हें एथलीटों को समर्पित किया गया। यह नवनिर्मित बहुउद्देशीय हॉल खेलो इंडिया मिशन के तहत खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, स्वास्थ्य और क्षमता निर्माण के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा।

सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती रक्षा खडसे ने कहा कि खेलो इंडिया मिशन ग्रामीण स्तर पर विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित कर रहा है और एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्नत सुविधाओं और वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्रणालियों को मजबूत करने में सीएसआर साझेदारी तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए एथलीटों की तैयारी में सीधे तौर पर सुधार हो रहा है।


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2026-02-08at8.17.38PM(1)G7YW.jpeg


इस कार्यक्रम में आईसीआईसीआई बैंक के जोनल हेड श्री अभिजीत सिंह पवार, मराठवाड़ा लघु उद्योग एवं कृषि संगठन (एमएएसएसआईए) के अध्यक्ष श्री अर्जुन गायकवाड़ और भारतीय खेल प्राधिकरण की उप निदेशक डॉ. मोनिका घुगे के साथ-साथ एसएआई के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य भागीदार उपस्थित थे।

भारतीय खेल प्राधिकरण और आईसीआईसीआई फाउंडेशन के बीच सहयोग खेल विकास में सरकारी पहलों और कॉरपोरेट भागीदारी के बीच बढ़ते तालमेल को दर्शाता है। इस प्रकार की साझेदारियों से उच्च प्रदर्शन कार्यक्रमों को मजबूती मिलने और क्षेत्र के युवा एथलीटों के लिए अधिक अवसर सृजित होने की उम्मीद है।


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2026-02-08at8.17.38PMTR03.jpeg


खेलो इंडिया मिशन भारत को खेलों में विश्व का अग्रणी देश बनाने के प्रयासों को गति देने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास, कौशल विकास और विज्ञान आधारित प्रणालियों पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखता है।

****

पीके/केसी/आरकेजे


(रिलीज़ आईडी: 2225261) आगंतुक पटल : 74
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi