श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एनसीएस प्लेटफॉर्म और रोजगार सुविधा


वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 79 लाख नौकरी ढूंढने वालों ने एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण कराया

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान एनसीएस पोर्टल पर 3.43 करोड़ रिक्तियां उपलब्ध कराई गईं

प्रविष्टि तिथि: 05 FEB 2026 4:45PM by PIB Delhi

नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल देश भर में सभी हितधारकों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म [www.ncs.gov.in] के जरिए निजी एवं सरकारी क्षेत्र की नौकरियों, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रोजगार मेलों की जानकारी, नौकरी की खोज एवं मिलान, करियर संबंधी परामर्श, व्यावसायिक मार्गदर्शन, कौशल विकास पाठ्यक्रम, कौशल/प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम आदि सहित करियर से संबंधित विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान करने वाला एक समाधान है।

दिनांक 20.01.2026 तक, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान एनसीएस पोर्टल पर 78.86 लाख से अधिक नौकरी ढूंढने वाले और 12.36 लाख से अधिक नियोक्ता पंजीकृत हैं। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान एनसीएस पोर्टल पर 3.43 करोड़ से अधिक रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं।

एनसीएस परियोजना में, दूसरे कार्यों के अलावा, राज्यों/संस्थानों के साथ मिलकर रोजगार सेवाएं देने हेतु मॉडल करियर सेंटर (एमसीसी) स्थापित करने की भी योजना है। अब तक सरकार ने देश भर में 407 मॉडल करियर सेंटर मंजूर किए हैं।

इसके अलावा, एनसीएस पोर्टल पर एक मॉड्यूल मान्यता प्राप्त करियर परामर्शदाताओं को करियर संबंधी परामर्श एवं मार्गदर्शन सेवा देने में मदद करता है। दिनांक 20.01.2026 तक, 1180 से अधिक करियर परामर्शदाता एनसीएस पोर्टल से जुड़ चुके हैं और अब तक देश भर में 55 लाख से अधिक ऑनलाइन/ऑफलाइन करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

नौकरी ढूंढने वालों की रोजगार पाने की क्षमता, डिजिटल एवं करियर संबंधी कौशल को बेहतर बनाने और युवाओं को रोजगार लायक जरूरी कौशल से सशक्त बनाने व तैयार करने हेतु, एनसीएस पोर्टल ऑनलाइन माध्यम से रोजगार पाने की क्षमता बढ़ाने वाले कार्यक्रम, डिजिटल कौशल बढ़ाने वाले कार्यक्रम और स्व-नियोजित करियर कौशल कार्यक्रम जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। एनसीएस पोर्टल स्किल इंडिया डिजिटल हब (एसआईडीएच) के साथ एकीकृत है। एसआईडीएच को खास तौर पर नौकरी और उद्यमिता संबंधी अवसरों के लिए एक ऑनलाइन प्रशिक्षण प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को कुशल बनने, पुनः कौशल से लैस करने और कौशल को उन्नत करने के लिए डिजाइन व विकसित किया गया है। एसआईडीएच के साथ एनसीएस पोर्टल के  एकीकरण ने एसआईडीएच पर कुशल नौकरी ढूंढने वालों के लिए एनसीएस पोर्टल के फायदों का लाभ उठाने और नौकरी ढूंढने वालों के लिए एसआईडीएच द्वारा प्रदान की जाने वाली कौशल संबंधी सेवाओं का लाभ उठाने का रास्ता खोल दिया है।

एनसीएस पोर्टल के बारे में जागरूकता बढ़ाने और अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए, एनसीएस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं और रिक्तियों के बारे में नियमित रूप से सोशल मीडिया पोस्ट जारी किए जाते हैं। एनसीएस की नई प्रगति और गतिविधियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एनसीएस मासिक ई-न्यूज़लेटर जारी किए जाते हैं। इसके अलावा, राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों में स्थापित मॉडल करियर सेंटर नियमित रूप से कार्यशाला, हितधारकों के लिए जागरूकता/ओरिएंटेशन कार्यक्रम जैसी विभिन्न संपर्क गतिविधियां आयोजित करते हैं।

यह जानकारी श्रम और रोजगार राज्यमंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

*****

पीके/केसी/आर / डीए

 


(रिलीज़ आईडी: 2224031) आगंतुक पटल : 35
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu