संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अवांछित स्पैम कॉल और एसएमएस पर अंकुश लगाने के लिए दूरसंचार विभाग और ट्राई ने व्यापक कार्रवाई की

प्रविष्टि तिथि: 05 FEB 2026 6:07PM by PIB Delhi

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में अवांछित स्पैम कॉल की शिकायतों और ऐसे कॉल तथा शॉर्ट मैसेज सर्विस (एसएमएस) पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही व्यापक कार्रवाई के बारे में संसद को विस्तृत जानकारी दी। इसका विवरण नीचे दिया गया है:

जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 की अवधि में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्राप्त अवांछित वाणिज्यिक संचार (यूसीसी) शिकायतों की संख्या निम्नानुसार है:

माह

गैर-पंजीकृत टेलीमार्केटर के खिलाफ शिकायतें

पंजीकृत टेलीमार्केटर के विरूद्ध शिकायतें

कुल शिकायतें

जनवरी 2025

1,34,821

13,299

1,48,120

फरवरी 2025

1,05,102

11,111

1,16,213

मार्च 2025

1,16,221

15,741

1,31,962

अप्रैल 2025

1,24,105

14,602

1,38,707

मई 2025

2,11,509

49,248

2,60,757

जून 2025

2,68,150

57,751

3,25,901

जुलाई 2025

2,87,574

50,873

3,38,447

अगस्त 2025

3,08,320

85,746

3,94,066

सितंबर 2025

3,12,083

71,501

3,83,584

अक्टूबर 2025

2,16,476

39,138

2,55,614

नवंबर 2025

2,40,162

41,985

2,82,147

दिसंबर 2025

2,77,551

56,766

3,34,317

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) दूरसंचार वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता विनियम (टीसीसीसीपीआर) के तहत अवांछित संचार (यूसीसी) को नियंत्रित करता है। ट्राई ने इसके लिए दोहरी रणनीति अपनाई है, जिसमें पंजीकृत संस्थाओं द्वारा वैध वाणिज्यिक संचार के प्रावधान और अपंजीकृत प्रेषकों से अवांछित संचार पर अंकुश लगाने के उपाय शामिल हैं। ट्राई द्वारा उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण कदम निम्नलिखित हैं:

  1. ट्राई के निर्देशानुसार, 3 लाख से अधिक प्रेषकों और 21 हजार टेलीमार्केटरों ने डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी) प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कराया है।
  2. जो ग्राहक पंजीकृत टेलीमार्केटर (आरटीएम) से प्रचार संचार नहीं चाहते, वे अपनी प्राथमिकताएं दर्ज करा सकते हैं और निम्नलिखित में से किसी भी माध्यम से 7 दिन के अंदर अपंजीकृत टेलीमार्केटर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
    • ट्राई के डू नॉट डिस्टर्ब (डीएनडी) मोबाइल ऐप का उपयोग करना,
    • दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के ऐप या वेब पोर्टल द्वारा,
    • 1909 नंबर के शॉर्ट कोड पर एसएमएस भेजकर
    • 1909 पर कॉल करके।

उपरोक्त उपायों के अलावा वे दूरसंचार विभाग के संचार साथी पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

  1. दिसंबर 2025 में, ग्राहकों की प्राथमिकताओं के आधार पर, डिस्ट्रिब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी आधारित प्रणाली द्वारा प्रतिदिन औसतन 7.5 करोड़ से अधिक एसएमएस और वॉयस कॉल ब्लॉक किए गए।
  2. ट्राई ने निम्नलिखित के उपयोग को अनिवार्य बनाए हैं – (क) प्रचार कॉल के लिए 140 सीरीज वाले नंबर और (ख) किसी भी वाणिज्यिक एसएमएस भेजने के लिए पंजीकृत हेडर।
  3. अवांछित कॉल और एसएमएस संबंधी प्राप्त शिकायतों के आधार पर पाया गया कि अधिकांश अवांछित वाणिज्यिक संवाद उन अपंजीकृत टेलीमार्केटर से आते हैं जो डीएलटी प्लेटफॉर्म और ग्राहक प्राथमिकताओं को दरकिनार करते हुए 140 सीरीज की बजाय नियमित 10-अंको वाले नंबरों का इस्तेमाल करते हैं। इससे निपटने के लिए, प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने संदिग्ध स्पैम का पता लगाने और ग्राहकों को सचेत करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता आधारित समाधान लागू किए हैं।
  4. ट्राई ने 13 अगस्त, 2024 को टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को निर्देश जारी कर टीसीसीसीपीआर का उल्लंघन कर व्यवसायिक कॉल करने वाले अपंजीकृत टेलीमार्केटर के सभी दूरसंचार संसाधनों को डिस्कनेक्ट करने का निर्देश दिया था। फरवरी 2025 में टीसीसीसीपीआर संशोधनों द्वारा, अवांछित व्यवसायिक कॉल भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई के प्रावधानों को और मजबूत बनाया गया। अब कार्रवाई में ऐसे कॉल भेजने वाले के सभी कनेक्शनों को तत्काल निलंबित करने से लेकर उन्हें विच्छेदित करने तक के विकल्प शामिल हैं। इसके परिणामस्वरूप, लगभग 21 लाख दूरसंचार कनेक्शन काटे गए हैं।
  5. ट्राई ने वित्तीय क्षेत्र के लिए सेवा और लेनदेन संबंधी कॉल के लिए विशेष 1600 श्रृंखला के उपयोग का निर्देश दिया है ताकि उपभोक्ता ऐसी कॉलों की पहचान कर सकें और इसके लिए कठोर समयसीमा निर्धारित की गई है।
  6. ट्राई ने दूरसंचार वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता विनियम-टीसीसीसीपीआर के प्रावधानों के उल्लंघन में अवांछित वाणिज्यिक कॉल की शिकायतें बंद करने के लिए टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं पर 153.8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

(आरएस-स्टार्ड पीक्यू 74; 05-02-2026)

अधिक जानकारी के लिए दूरसंचार मंत्रालय के हैंडल को फॉलो करें: -

एक्स - https://x.com/DoT_India

इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/department_of_telecom?igsh=MXUxbHFjd3llZTU0YQ

फेसबुक - https://www.facebook.com/DoTIndia

यूट्यूब: https://youtube.com/@departmentoftelecom?si=DALnhYkt89U5jAaa

 

***

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2224020) आगंतुक पटल : 86
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu