वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

दिसंबर 2025 तक भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा (वित्त वर्ष 2025-26)

प्रविष्टि तिथि: 30 JAN 2026 4:21PM by PIB Delhi

दिसंबर, 2025 तक के भारत सरकार के मासिक खातों को संकलित कर लिया गया है और उनकी रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। इसकी मुख्य बातें इस प्रकार हैं: -

भारत सरकार को दिसंबर 2025 तक कुल ₹25,25,156 करोड़ की प्राप्तियां हुई हैं (जो कि वित्त वर्ष 2025-26 के कुल प्राप्तियों के बजट अनुमान का 72.2 प्रतिशत है)। इसमें ₹19,39,254 करोड़ का कर राजस्व (केंद्र का शुद्ध हिस्सा), ₹5,39,855 करोड़ का गैर-कर राजस्व और ₹46,047 करोड़ की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा राज्यों को करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में ₹10,38,164 करोड़ हस्तांतरित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹1,37,014 करोड़ अधिक है।

भारत सरकार द्वारा दिसंबर 2025 तक कुल ₹33,80,998 करोड़ का व्यय किया गया है (जो कि वित्त वर्ष 2025-26 के कुल बजट अनुमान का 66.7% है)। इस कुल व्यय में से ₹25,93,063 करोड़ राजस्व खाते पर और ₹7,87,935 करोड़ पूंजीगत खाते पर खर्च किए गए हैं। कुल राजस्व व्यय में से ₹9,11,059 करोड़ का भुगतान ब्याज अदायगी के रूप में किया गया है, जबकि ₹3,17,490 करोड़ प्रमुख सब्सिडियों पर खर्च हुए हैं।

**********

पीके/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2220895) आगंतुक पटल : 159
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu