विधि एवं न्याय मंत्रालय
विधि कार्य विभाग ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यालयों में सामूहिक गायन का आयोजन किया
अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक गायन के साथ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित करने वाले राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के प्रति हार्दिक सम्मान व्यक्त किया
Posted On:
07 NOV 2025 1:19PM by PIB Delhi
विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधि कार्य विभाग ने शाखा सचिवालयों और संबद्ध कार्यालयों के साथ मिलकर 7 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गायन का आयोजन किया।
शास्त्री भवन में सुबह की शुरुआत वंदे मातरम के इतिहास और विरासत पर एक संक्षिप्त चिंतन के साथ हुई — राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को स्वर दिया और अपनी एकता और शक्ति के संदेश के साथ पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है। विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशभक्ति की भावना के साथ सुबह 10 बजे एक स्वर में वंदे मातरम गाया।
इस अवसर पर विधि सचिव डॉ. अंजू राठी राणा ने वंदे मातरम के सामूहिक गायन में भाग लेने वाले सभी लोगों को सद्भाव, अखंडता और सामूहिक उद्देश्य के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विधि कार्य विभाग ने वंदे मातरम के सामूहिक गायन के माध्यम से देश की सांस्कृतिक पहचान और विविधता को आत्मसात करते हुए जन सेवा की सामूहिक भावना को मज़बूत करने वाली सभी राष्ट्रीय पहलों के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता व्यक्त की।





***
पीके/केसी/जेके/एसके
(Release ID: 2187268)