कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा विभाग को धन आवंटन

Posted On: 11 FEB 2025 6:01PM by PIB Delhi

वित्तीय वर्ष 2014-2023 के दौरान कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) के लिए आवंटित धनराशि का विवरण बजट अनुमान, संशोधित अनुमान और वास्तविक व्यय सहित निम्नानुसार है:

(करोड़ रुपए में)

वर्ष

बजट अनुमान (बीई)

संशोधित अनुमान (आरई)

वास्तविक व्यय

2014-15

6144.39

4884.00

4840.03

2015-16

6320.00

5586.00

5572.90

2016-17

6620.00

6238.00

5995.21

2017-18

6800.00

6992.00

6989.92

2018-19

7800.00

7952.73

7943.59

2019-20

8078.76

7846.17

7844.98

2020-21

8362.58

7762.38

7685.52

2021-22

8513.62

8513.62

8439.94

2022-23

8513.62

8658.89

8578.17

2023-24

9504.00

9876.60

9804.39

 

पिछले कुछ वर्षों में बजट परिव्यय में लगातार वृद्धि हुई है। हालाँकि, कोविड-19 महामारी के कारण 2019-20 और 2020-21 के दौरान संशोधित अनुमान में मामूली कमी की गई थी।

पिछले दशक के दौरान, विभाग ने उपलब्ध संसाधनों का इष्टतम उपयोग करने और अनुसंधान गतिविधियों को प्राथमिकता देकर सीमांत वृद्धि का अधिकतम उपयोग करने का प्रयास किया है। यह कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में अपने अनुसंधान एवं विकास और परिचालन गतिविधियों को आगे बढ़ाने की चुनौतियों का सामना करने और अपनी प्रक्रियाओं को फिर से संगठित करके अपने वांछित परिणाम प्राप्त करने में सक्षम रहा है।

इसके अलावा, डीएआरई एक वैज्ञानिक विभाग होने के नाते, कृषि, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय आदि जैसे प्रमुख मंत्रालयों के साथ मिलकर अनुसंधान भागीदार के रूप में कई अनुसंधान परियोजनाओं पर काम करता है ताकि सहयोगात्मक तरीके से अपने वांछित लक्ष्यों और परिणामों को प्राप्त किया जा सके।

यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दिया है।

*****

एमजी/केसी/एसजी



(Release ID: 2101985) Visitor Counter : 108


Read this release in: English , Urdu , Punjabi