कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

किसान उत्पादक संगठनों में महिलाओं की भागीदारी

Posted On: 26 JUL 2024 6:33PM by PIB Delhi

10,000 नए एफपीओ बनाने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार केंद्रीय क्षेत्र योजना, "10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का गठन और संवर्धन" को  लागू कर रही है। 22 जुलाई 2024 तक, 14 कार्यान्वयन एजेंसियों (आईए) को 10,000 एफपीओ आवंटित किए गए हैं, जिनमें से 8780 एफपीओ पूरे देश में पंजीकृत हो चुके हैं। पंजीकृत एफपीओ की राज्यवार संख्या नीचे दी गई है:

10,000 एफपीओ योजना के तहत पंजीकृत एफपीओ की राज्य/केंद्र शासित प्रदेश वार संख्या-

क्रसं

राज्य/यूटी

पंजीकृत एफपीओ की संख्या

1

अंडमान और निकोबार

7

2

आंध्र प्रदेश

449

3

अरुणाचल प्रदेश

150

4

असम

427

5

बिहार

577

6

छत्तीसगढ

208

7

दादरा नगर हवेली

2

8

गोवा

59

9

गुजरात

393

10

हरियाणा

161

11

हिमाचल प्रदेश

201

12

जम्मू एवं कश्मीर

282

13

झारखंड

335

14

कर्नाटक

327

15

केरल

113

16

लद्दाख

3

17

लक्षद्वीप

1

18

मध्य प्रदेश

614

19

महाराष्ट्र

579

20

मणिपुर

76

21

मेघालय

55

22

मिजोरम

49

23

नगालैंड

87

24

ओडिशा

448

25

पुदुचेरी

6

26

पंजाब

136

27

राजस्थान

526

28

सिक्किम

13

29

तमिलनाडु

413

30

तेलंगाना

302

31

त्रिपुरा

59

32

उत्तर प्रदेश

1,237

33

उत्तराखंड

141

34

पश्चिम बंगाल

344

कुल

8,780

 

एफपीओ में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 10,000 एफपीओ योजना के परिचालन दिशानिर्देशों में प्रावधान किए गए हैं।  "10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का गठन और संवर्धन" योजना के परिचालन दिशानिर्देश के खंड 4.4 के अनुसार, एफपीओ छोटे, सीमांत और महिला किसानों/महिला एसएचजी, एससी/एसटी किसानों और अन्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को एफपीओ को अधिक प्रभावी और समावेशी बनाने के लिए सदस्यों के रूप में शामिल करने पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है।  इसके अलावा, परिचालन दिशानिर्देश के खंड 11.3 के अनुसार, निदेशक मंडल (बीओडी) और शासी निकाय (जीबी) में, जैसा भी मामला हो, महिला किसान सदस्यों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व होगा और न्यूनतम एक महिला सदस्य होनी चाहिए।

22 जुलाई 2024 तक, उक्त योजना के तहत 810 एफपीओ को 100 प्रतिशत महिला सदस्य एफपीओ के रूप में पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा, एफपीओ में कुल 19,82,835 किसानों के पंजीकरण में से 6,86,665 महिला किसान हैं।

"10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का गठन और संवर्धन" योजना के तहत गठित 379 एफपीओ एक जिला और एक उत्पाद (ओडीओपी) पहल पर काम कर रहे हैं। ओडीओपी पहल पर काम करने वाले एफपीओ की राज्यवार संख्या नीचे दी गई है:

राज्यवार संख्या एफपीओ ओडीओपी पहल पर काम कर रहे हैं

 

 

 

राज्य/यूटी

ओडीओपी पहल पर काम करने वाले एफपीओ की संख्या

आंध्र प्रदेश

7

अरुणाचल प्रदेश

16

असम

29

बिहार

51

छत्तीसगढ

1

गुजरात

13

हिमाचल प्रदेश

1

जम्मू और कश्मीर

28

झारखंड

1

कर्नाटक

8

केरल

9

लद्दाख

1

मध्य प्रदेश

40

महाराष्ट्र

38

मणिपुर

16

मेघालय

12

नगालैंड

19

ओडिशा

23

पंजाब

2

राजस्थान

1

तमिलनाडु

14

तेलंगाना

37

त्रिपुरा

5

उत्तर प्रदेश

5

पश्चिम बंगाल

2

कुल

379

 

यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

****

एमजी/एआर/पीके/एसके



(Release ID: 2037804) Visitor Counter : 70


Read this release in: English , Urdu , Manipuri