पंचायती राज मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पंचायती राज मंत्रालय आजादी का अमृत महोत्सव के भाग के रूप में गुड गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा

प्रविष्टि तिथि: 11 APR 2022 5:28PM by PIB Delhi

पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2022 तक आइकॉनिक वीक मनाया जा रहा है। इस संदर्भ में, 12 अप्रैल, 2022 (मंगलवार) को गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस, सुशासन- सुगमता से संपन्नता का आयोजन स्कोप ऑडिटोरियम (कन्वेंशन सेंटर), स्कोप कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों के विशेषज्ञों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि/वरिष्ठ अधिकारी, नीति निर्माता और रिसोर्स पर्सन शामिल होंगे, जो गवर्नेंस क्षेत्र और नागरिकों के लिए सेवाओं में सुधार से जुड़े हुए हैं।

ग्रामीण विकास कार्यक्रमों का संचालन करने के लिए पंचायती राज संस्थाएं एक उपकरण के रूप में काम करती है। इस प्रयास में, पंचायती राज संस्थाओं को व्यावहारिक और कुशल बनाने में गवर्नेंस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अर्थव्यवस्था का तीव्र गति से विस्तार, बढ़ती हुई जागरूकता और नागरिकों द्वारा अपने अधिकारों के लिए दावों के साथ ही गवर्नेंस की आवश्यकता और मांग में बढ़ोत्तरी हुई है। गवर्नेंस विकसित हो रहा है और यह ज्यादा नागरिक-उन्मुख, नागरिक-केंद्रित और नागरिक-अनुकूल बन रहा है, ग्रामीण विकास के लिए आधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों दोनों की प्रतिबद्धता, जवाबदेही और उत्तरदायित्व को सुनिश्चित कर रहा है।

केन्द्र और राज्य सरकारें एक साथ मिलकर विभिन्न विकास कार्यक्रमों को कार्यान्वित कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप गुड गवर्नेंस न केवल सरकारी कार्यक्रमों में सामाजिक समावेश सुनिश्चित करने के लिए बल्कि जवाबदेही निर्धारित करने के लिए भी महत्वपूर्ण बन जाता है। पंचायती राज संस्थाओं को हमारे ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने वाले लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक निश्चित दायित्व सौंपा गया है। इस प्रकार से, यह सम्मेलन इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों को साझा करने वाले एक उपयुक्त मंच के रूप में काम करेगा।

आज़ादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) भारत सरकार द्वारा प्रगतिशील भारत के 75 वर्षों और इसके नागरिकों, संस्कृति एवं उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने और उत्सव मनाने वाली एक पहल है।

गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस (12 अप्रैल, 2022): मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम- देखने के लिए क्लिक करें

***

एमजी/एएम/एके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1815750) आगंतुक पटल : 459
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Tamil