PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
प्रविष्टि तिथि:
07 FEB 2022 6:02PM by PIB Delhi
- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 170 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं
- वर्तमान में 11,08,938 सक्रिय मामले
- वर्तमान सक्रिय मामले 2.62 प्रतिशत
- संक्रमण से मुक्त होने की दर 96.19 प्रतिशत
- बीते 24 घंटे में 1,99,054 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 4,06,60,202 हुई
- बीते 24 घंटे में देश में 83,876 नये मामले दर्ज किये गए
- दैनिक पॉजिटिविटी दर 7.25 प्रतिशत
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 9.18 प्रतिशत
- अब तक कुल 74.15 करोड़ जांच की गयी, बीते 24 घंटे में 11,56,363 जांच की गई
|
#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona
PRESS INFORMATION BUREAU
MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING
GOVERNMENT OF INDIA
******
कोविड-19 अपडेट
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 170 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं
बीते चौबीस घंटों में 14.70 लाख से अधिक टीके लगाए गए
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 96.19 प्रतिशत
पिछले 24 घंटों में 83,876 नए मामले सामने आए
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 11,08,938 है
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 9.18 प्रतिशत है
अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार आज दोपहर तक भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 170 करोड़ (1,69,63,80,755) से अधिक हो गया है।
1,88,18,564 सत्रों के माध्यम से इसे हासिल किया गया। आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
|
स्वास्थ्य कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,03,97,781
|
|
दूसरी खुराक
|
99,03,933
|
| |
प्रीकॉशन खुराक
|
36,60,707
|
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,84,01,732
|
|
दूसरी खुराक
|
1,73,20,283
|
| |
प्रीकॉशन खुराक
|
47,91,948
|
|
15-18 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
4,94,74,550
|
| |
दूसरी खुराक
|
58,41,998
|
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
54,49,45,193
|
|
दूसरी खुराक
|
41,62,01,224
|
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
20,10,28,565
|
|
दूसरी खुराक
|
17,40,94,991
|
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
12,54,12,674
|
|
दूसरी खुराक
|
10,84,67,154
|
| |
प्रीकॉशन खुराक
|
64,38,022
|
|
प्रीकॉशन खुराक
|
|
1,48,90,677
|
|
कुल
|
1,69,63,80,755
|
पिछले 24 घंटों में 1,99,054 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,06,60,202 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 96.19 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 83,876 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 11,08,938 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 2.62 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,56,363 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 74.15 करोड़ (74,15,61,587) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 9.18 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 7.25 प्रतिशत है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1796044
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्धता पर अपडेट
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 167.84 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 12.07 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद
केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी 2021 को शुरू हुआ। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
|
|
|
|
वैक्सीन की खुराकें
|
(7 फरवरी, 2022 तक)
|
|
|
|
|
अब तक हुई आपूर्ति
|
1,67,84,78,485
|
|
शेष टीके
|
12,07,42,566
|
|
|
|
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 167.84 करोड़ से अधिक (1,67,84,78,485) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 12.07 करोड़ से अधिक (12,07,42,566) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।
जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1796018
ट्वीट लिंक
******
एमजी/एएम/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1796380)
आगंतुक पटल : 370