पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पूर्वोत्तर परिषद, डोनर मंत्रालय के तत्वावधान में एनईआरसीआरएमएस के माध्यम से जल संरक्षण की शुरुआत

प्रविष्टि तिथि: 02 FEB 2022 6:12PM by PIB Delhi

राजनगर, अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग स्थित दीयुन सर्कल के अंतर्गत आने वाला एक छोटा सा गांव है, जिसे अनियमित जल आपूर्ति के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण पेयजल की अनुपलब्धता का भी सामना करना पड़ता था। स्थानीय निवासियों ने अपने लिए पीने का पानी को एक ट्यूबवेल से और पास के जल आपूर्ति स्रोत से प्राप्त किया है, जो प्रायः सर्दियों के मौसम में सूखा रहा करता था। इसके परिणामस्वरूप, उन्होंने अपने लिए पीने के पानी का एक स्रोत प्राप्त कर लिया है, जो कि उनके गांव से लगभग 1.2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001IU2T.jpg

 

राजनगर एसएचजी सदस्यों के साथ एएमवाईएए एनजीओ के कर्मचारी

इन सब की शुरूआत एनईआरसीओआरएमपी परियोजना के माध्यम से एनईआरसीआरएमएस के मध्यवर्तन से की गई है, जिसमें ग्रामीणों को आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए हैं, जिसमें जोधा एनएआरएमजी के लिए चार रिंग वेल और उज्ज्वल एनएआरएमजी के लिए दो रिंग वेल शामिल हैं। वहां के निवासियों के लिए अब पूरे वर्ष भर विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो चुके हैं।

उज्जल (एनएआरएमजी): सुरक्षित पेय जल की गतिविधि

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002NFH2.jpg

काम से पहले

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003A7YY.jpg    

काम के दौरान       

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0049E1A.jpg

काम के बाद


इस पहल का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिसके कारण गांव का समग्र विकास हुआ है। ग्रामीणों ने एनईआरसीआरएमएस और एनएआरएम-जी को उनकी सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया है।

जोधा (एनएआरएमजी): सुरक्षित पेयजल की गतिविधि

"आज का जल संरक्षण ही कल का जीवन संरक्षण है"

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005DKLH.jpg  

काम से पहले

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006QCAM.jpg  

काम के दौरान       

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007431O.jpg

काम के बाद

***

एमजी/एएम/एके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1794878) आगंतुक पटल : 366
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri