57th International Film Festival of India 2026
20 – 28 Nov 2026

'खलनायक हमेशा कोई एक व्यक्ति नहीं होता, बल्कि समाज का ही एक प्रतिबिंब होता है': 57वें इफ्फी में कार्तिक सुब्बाराज


फिल्म निर्माता ने नैतिकता, पितृसत्ता और सामाजिक पूर्वाग्रहों को चुनौती देने की सिनेमा की क्षमता की पड़ताल की

प्रविष्टि तिथि: 27 NOV 2026 7:11PMby PIB Delhiरिलीज़ आईडी: 2342820Views: 19

गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में, जाने-माने फिल्म निर्माता कार्तिक सुब्बाराज ने 'क्या हो अगर खलनायक सही हो?' शीर्षक वाले एक इंटरव्यू सत्र में नैतिकता की जटिलताओं, खलनायकी की सामाजिक जड़ों और पूर्वाग्रहों को चुनौती देने की सिनेमा की क्षमता पर बात की। फिल्म समीक्षक सुधीर श्रीनिवासन द्वारा संचालित इस सत्र में इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे उनकी फिल्में 'अच्छे' और 'बुरे' के बीच के पारंपरिक अंतर को चुनौती देती हैं।

यह बताते हुए कि मानवीय व्यवहार परिस्थितियों और सामाजिक अनुभवों से आकार लेता है, सुब्बाराज ने कहा, "हर किसी के लिए आधार न पूरी तरह अच्छा, न पूरी तरह बुरा ('ग्रे) होता है।" उन्होंने समझाया कि कोई व्यक्ति किन लोगों से मिलता है और किन स्थितियों से गुजरता है, इसी से तय होता है कि उसे 'अच्छा' माना जाएगा या 'बुरा'।

अपनी फिल्म 'डोरोथी' पर चर्चा करते हुए, सुब्बाराज ने उन पात्रों के बीच अंतर स्पष्ट किया, जो जानबूझकर बुरा काम करते हैं और जिनका हानिकारक व्यवहार गहरी सामाजिक परवरिश का परिणाम होता है। जहाँ 'व्हिसल वीरैया' एक स्पष्ट रूप से बुरे पात्र का प्रतिनिधित्व करता है, वहीं उन्होंने सुझाव दिया कि 'परोटा शॉप' के मालिक जैसे पात्र कहीं अधिक खतरनाक हो सकते हैं, क्योंकि वे अपने खुद के पूर्वाग्रहों और गलत कामों को पहचान ही नहीं पाते।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/WhatsAppImage2026-11-27at6.49.25PM_20261127191435_d3c64d.jpeg 

सुब्बाराज ने कहा कि 'डोरोथी' में मर्दानगी और पितृसत्तात्मक सोच को मुख्य पात्र की मौत के पीछे की वजह के रूप में दिखाया गया है। यहाँ किसी एक व्यक्ति के बजाय, एक दमनकारी मानसिकता को ही असली खलनायक के रूप में पेश किया गया है। अपनी फिल्म 'मर्करी' का उदाहरण देते हुए, उन्होंने बताया कि कैसे एक पूरे गांव की सामूहिक मानसिकता को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है, जो यह दर्शाता है कि किस तरह व्यापक सामाजिक सोच से ही व्यक्तिगत स्तर पर बुराई या खलनायकी पैदा हो सकती है।

अपमान और जवाबदेही पर विचार करते हुए, फिल्म निर्माता ने कहा कि किसी की अक्षमता पर मज़ाक उड़ाना या हंसना, डांट-फटकार से भी कहीं अधिक तकलीफदेह हो सकता है। उन्होंने पछतावे और अपराधबोध को भी सजा के एक रूप के तौर पर देखा, और कहा कि किसी के कार्यों का परिणाम हमेशा शारीरिक नुकसान या मौत के रूप में ही सामने आए, यह ज़रूरी नहीं है।

समाज को प्रभावित करने की सिनेमा की क्षमता पर बात करते हुए, सुब्बाराज ने 'डोरोथी' को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं को याद किया। उन्होंने उन पलों का जिक्र किया जब दर्शकों ने ट्रांसजेंडर लोगों को अपनाया और कई पुरुष भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिक्रियाओं ने उनके इस विश्वास को और मजबूत किया है कि फिल्में केवल मनोरंजन से कहीं आगे जाकर, लोगों में सहानुभूति जगा सकती हैं और सामाजिक बदलाव को बढ़ावा दे सकती हैं। उन्होंने आगे बताया कि कहानी कहने के जरिए बदलाव लाने का यही विचार 'जिगरथंडा' फिल्म के प्रति उनके दृष्टिकोण का भी आधार रहा है।

पूरी बातचीत के दौरान, सुब्बाराज ने इस बात पर जोर दिया कि वे अपने किरदारों को पूरी तरह से 'नेक नायक' या 'पूरी तरह से बुरे खलनायक' के रूप में नहीं दिखाना चाहते। वे नैतिक फैसलों को दर्शकों की अपनी समझ पर छोड़ देते हैं, जिससे दर्शक खुद अपने नजरिए से किरदारों और उनके कार्यों के पीछे के कारणों को परख सकें।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/WhatsAppImage2026-11-27at6.50.22PM_20261127191515_13ba02.jpeg 

इस सत्र से सुब्बाराज के सिनेमाई दृष्टिकोण के बारे में गहरी जानकारी मिली। उनके अनुसार, किसी व्यक्ति में बुराई केवल उसी के भीतर नहीं होती, बल्कि यह उन सामाजिक सोच और व्यबस्था से उपजी होती है, जो उस व्यक्ति को आकार देते हैं।

सुब्बाराज के विचार दर्शाते हैं कि सिनेमा में 'अच्छे' और 'बुरे' की पारंपरिक धारणाओं से आगे देखने की क्षमता होती है। यह फिल्म दर्शकों को अपने भीतर गहराई तक बैठे पूर्वाग्रहों पर सवाल उठाने और जटिल सामाजिक सच्चाइयों को समझने के लिए प्रेरित करती है। 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) की थीम सीमाविहीन कहानियां ('स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स) के अनुरूप, कहानी कहने का उनका यह तरीका दिखाता है कि कैसे किसी खास सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश से जुड़ी कहानियां, नैतिकता, सहानुभूति और मानवीय व्यवहार जैसे सार्वभौमिक विषयों पर सवाल खड़े कर सकती हैं।

इफ्फीलॉईड यहां पढ़ें: https://www.pib.gov.in/iffi/57/iffiLoid.aspx?yr=2026&lang=1&reg=48

****

पीके/केसी/आरटी/जेके/एसएस


Great films resonate through passionate voices. Share your love for cinema with #IFFI2026 and #StoriesWithoutBorders. Tag us @pibindia on Instagram and @PIB_India on X, and we will help amplify your festival moments!

For accredited journalists, critics, bloggers, and vloggers seeking 1-on-1 interviews with filmmakers and festival juries, write to us at:
iffi.mediadesk@pib.gov.in with the subject line: Take One with PIB.


Official Release ID: 2342820
•
Media Centre: Goa
•
Festival Dates: Nov 20 – 28, 2026