वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) विवेकपूर्ण बैंकिंग प्रथाओं और मजबूत अंडरराइटिंग क्षमताओं के साथ और भी मजबूत हो रहे हैं


पीएसबी की एसेट क्वालिटी सर्वोच्च स्तर पर और चिंताजनक एसेट ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर

पीएसबी का ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 18.8% की बढ़ोतरी के साथ ₹127 लाख करोड़ तक पहुंच गया

खुदरा, कृषि और एमएसएमई में निवेश क्रमशः 17.0%, 19.5% और 20.4% की दर से बढ़ा

कुल जमा राशि में सालाना आधार पर 12.9% की बढ़ोतरी के साथ ₹165.2 लाख करोड़ की वृद्धि हुई

नेट एनपीए अनुपात 0.33%; ग्रॉस एनपीए घटकर ₹44,100 करोड़ हुआ

प्रविष्टि तिथि: 26 NOV 2026 6:47PM by PIB Delhi

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) उच्च एसेट क्वालिटी के साथ तेजी से विकास कर रहे हैं, जिसे सुधारों के सहयोग से विवेकपूर्ण क्रेडिट अंडरराइटिंग और प्रभावी जोखिम प्रबंधन नीतियों का भरपूर सहयोग मिला है। पीएसबी में लागू किए गए प्रणालीगत सुधारों से सभी क्षेत्रों में, खास तौर पर उत्पादक क्रेडिट वृद्धि के रूप में, उच्च गुणवत्ता वाले और तेज गति से क्रेडिट वृद्धि के रूप में सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं। एमएसबी की ओर से एमएसएमई और कॉरपोरेट को दिए गए क्रेडिट में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है, और कृषि और खुदरा क्षेत्र के साथ-साथ ये दोनों ही तेजी से विकास कर रहे हैं। साथ ही, कम स्लिपेज और बिगड़ी एसेट में मजबूत वसूली के कारण एसेट क्वालिटी सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है। सुधारों के संस्थागतकरण ने पीएसबी में एक मजबूत शासन-संचालित बैंकिंग प्रणाली का निर्माण किया है, जो आर्थिक उत्थान का सहयोग कर रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/Screenshot2026-11-26184944_20261126185028_42191b.png

पीएसबी की ओर से दिए गए एडवांस में बीते 5 वर्ष में 15.1% की तेज बढ़ोतरी हुई और 30.09.2026 तक यह ₹127 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। हालांकि, साथ ही साथ पीएसबी क्रेडिट देने में विवेकपूर्ण निर्णय लेने के संकेत भी दे रहे हैं, क्योंकि स्लिपेज में चूक की दर तेजी से घट रही है। 31.03.2021 तक दिए गए ₹67.7 लाख करोड़ के क्रेडिट की तुलना में वित्त वर्ष 2021-22 में चूक 2.35% की दर के साथ ₹1.44 लाख करोड़ तक रही। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में यह घटकर मात्र ₹38,780 करोड़ रह गई है, जबकि स्लिपेज का अनुपात मात्र 0.62% है, जो विवेकपूर्ण विकास का एक उल्लेखनीय संकेत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/Screenshot2026-11-26184952_20261126185044_68d682.png 

क्रेडिट में प्रगति न केवल एसेट क्वालिटी के लिहाज से विवेकपूर्ण है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी तरह से विविधतापूर्ण और केंद्रित भी है। पीएसबी उत्पादक और उपभोग क्षेत्रों को एक साथ क्रेडिट प्रदान कर रहे हैं, जिसमें खुदरा, कृषि, एमएसएमई और कॉरपोरेट सेक्टर में उच्च क्रेडिट वृद्धि संतुलित रूप से देखी जा रही है। बीते 5 वर्ष से अधिक समय से खुदरा और कृषि क्षेत्रों को दिए जाने वाले क्रेडिट में मजबूत बढ़ोतरी जारी है, वहीं एमएसएमई और कॉरपोरेट क्षेत्रों को दिए जाने वाले क्रेडिट में भी अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक बढ़ोतरी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/Screenshot2026-11-26184959_20261126185053_c9a663.png

क्रेडिट की प्रगति के संदर्भ में बैंकों का प्रदर्शन देखें तो, लगभग सभी बैंक समान रूप से क्रेडिट प्रदान कर रहे हैं, जिसमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र अन्य बैंकों से आगे निकल रहा है, जबकि भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक जैसे बड़े बैंक भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/Screenshot2026-11-26185010_20261126185100_289716.png

उच्च क्रेडिट वृद्धि के बावजूद, बैंकों में स्लिपेज अनुपात में लगातार सुधार देखा जा रहा है। केवल पंजाब एंड सिंध बैंक के स्लिपेज अनुपात में मामूली कमी दर्ज की गई है, हालांकि इसका स्लिपेज अनुपात पहले से ही 0.57% के निचले स्तर पर है। बड़े बैंकों में, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक का स्लिपेज अनुपात अभी भी कम है। सभी पीएसबी का स्लिपेज अनुपात अब 1% से कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/Screenshot2026-11-26185014_20261126185108_fea7b3.png

कम स्लिपेज के कारण बैंकों को कम एनपीए स्तर बनाए रखने में मदद मिली है, हालांकि पर्याप्त प्रावधान और मजबूत वसूली ने भी इसमें योगदान दिया है। विवेकपूर्ण अंडरराइटिंग और कुशल वसूली के संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप, पीएसबी ₹127 लाख करोड़ से एडवांस में महज ₹44,100 करोड़ के 0.33% के उल्लेखनीय रूप से कम शुद्ध एनपीए को बनाए रख रहे हैं। पीएसबी में एसएमए के रूप में भी तनाव काफी कम बना हुआ है, ₹5 करोड़ से अधिक के एडवांस में से केवल ₹18,800 करोड़ एसएमए 1 और 2 के अंतर्गत आते हैं। एसएमए स्तरों में भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का सुधार जारी है, 30.9.2026 को ₹5 करोड़ से अधिक के एसएमए 1 और 2 एडवांस का कुल मानक एडवांस से अनुपात केवल 0.14% है, जबकि 30.9.2025 को यह 0.24% था।

विवेकपूर्ण क्रेडिट अंडरराइटिंग और कुशल जोखिम प्रबंधन प्रथाएं एक मजबूत और सुदृढ़ बैंकिंग क्षेत्र के लिए मार्ग प्रशस्त कर रही हैं, जिसमें अर्थव्यवस्था की दीर्घकालिक क्रेडिट जरूरतों को पूरा करने की क्षमता है।

***

पीके/केसी/आरटी/एमएम


(रिलीज़ आईडी: 2342232) आगंतुक पटल : 23
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu