57th International Film Festival of India 2026
20 – 28 Nov 2026

IFFI - इफ्फी 2026 में रेख्स ने कहा कि सबटाइटलिंग(उपशीर्षक)  अनुवाद से कहीं अधिक है। यह भाषाओं के पार भावनाओं को पहुँचाने की कला है

प्रविष्टि तिथि: 25 NOV 2026 8:54PMby PIB Delhiरिलीज़ आईडी: 2341668Views: 17

गोवा में आयोजित 57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, इफ्फी, के दौरान ‘Words Across Borders: Subtitling Across Cultures’ यानि ‘सीमाओं के पार शब्द: संस्कृतियों के बीच सबटाइटलिंग’(उपशीर्षक) विषय पर आयोजित मास्टरक्लास में सबटाइटलिंग की कला और भारतीय सिनेमा को वैश्विक दर्शकों तक पहुँचाने में इसकी भूमिका पर प्रसिद्ध सबटाइटल विशेषज्ञ रेख्स ने अपने विचार साझा किए। रेख्स ने पाँच भाषाओं में 800 से अधिक फिल्मों का अनुवाद किया है

सबटाइटलिंग केवल शब्दों का अनुवाद करने तक सीमित नहीं है, इस बात पर जोर देते हुए रेख्स ने कहा कि इसके लिए धैर्य, रचनात्मकता, सांस्कृतिक समझ और फिल्म में निहित भावनाओं के प्रति संवेदनशीलता आवश्यक है। सटीकता के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि सबटाइटलिंग में धैर्य बेहद जरूरी है। आपको बार-बार देखना और पुनः देखना होता  है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/WhatsAppImage2026-11-25at8.51.59PM_20261125205828_6c39a3.jpeg

रेख्स ने याद करते हुए कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के आने से पहले सबटाइटल मुख्य रूप से उन फिल्मों के लिए तैयार किए जाते थे जिन्हें पुरस्कार कार्यक्रमों के लिए भेजा जाता था। डिजिटल स्ट्रीमिंग ने इसके दायरे को काफी बढ़ा दिया है, जिससे क्षेत्रीय सिनेमा को दुनियाभर में दर्शक मिल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा सबटाइटल में बदलाव किए जाने पर चिंता व्यक्त की और मूल अनुवाद की शुद्धता एवं भावनात्मक प्रभाव को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अपने रचनात्मक दृष्टिकोण के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सबटाइटलिंग के लिए कोई निश्चित नियम-पुस्तिका नहीं है और अक्सर इसके लिए व्यक्तिगत तरीकों को अपनाना पड़ता है। वह गीतों के सबटाइटल में तुकबंदी रखना पसंद करती हैं, जिससे दर्शक गीत के बोल और संवाद के बीच अंतर कर सकें। वह एक पिरामिड जैसी संरचना का भी प्रयोग करती हैं, जिसमें छोटे वाक्यों को लंबे वाक्यों के ऊपर रखा जाता है। बेहतर दृश्यता के लिए वह पीले रंग के सबटाइटल को प्राथमिकता देती हैं।

सबटाइटलिंग की बारीकियों को समझाते हुए रेख्स ने बोलचाल की अभिव्यक्तियों और गीतों के अनुवाद में आने वाली चुनौतियों का उल्लेख किया, जिनमें दंगामारी  भी शामिल है। उन्होंने तमिल के शब्द  विषम‘वैशम और ‘विषम का उदाहरण देते हुए बताया कि उच्चारण में मामूली अंतर से अर्थ भेष/वेश से बदलकर ज़हर हो सकता है। फिल्म कबाली  में अपने काम को याद करते हुए उन्होंने बताया कि रजनीकांत की हँसी के अलग-अलग भावों को व्यक्त करने के लिए उन्होंने “indulgent laughter(स्नेहपूर्ण हंसी)” और “sceptical chuckle(संदिग्ध मुस्कान)” जैसे अभिव्यंजक शब्दों का इस्तेमाल किया।

सबटाइटलिंग को समावेशन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए उन्होंने श्रवण दिव्यांगता वाले लोगों के लिए इसके महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि सांस्कृतिक रूप से विशिष्ट अभिव्यक्तियों और रिश्तों को समझने के लिए शब्दशः अनुवाद के बजाय संदर्भ और भाव को समझना आवश्यक है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/WhatsAppImage2026-11-25at8.51.48PM_20261125205755_99d147.jpeg

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर रेख्स ने आगाह किया कि एआई से तैयार किए गए सबटाइटल अर्थ को विकृत कर सकते हैं, स्त्री-पुरुष संबंधी संदर्भों में बदलाव कर सकते हैं और किसी दृश्य की भावनात्मक पृष्ठभूमि को समझने में चूक सकते हैं। उन्होंने कहा, “ एआई शब्दकोश को जानता है, लेकिन वह नाटक या आत्मा की भावना को नहीं जानता।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रचनात्मक प्रक्रिया में मानवीय समझ का महत्व अभी भी बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि सबटाइटल पोस्ट-प्रोडक्शन की बची-खुची चीज नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अच्छे सबटाइटल का उद्देश्य केवल फिल्म के संवाद को दोहराना नहीं, बल्कि उसके अर्थ और भावनाओं को दर्शकों तक पहुँचाना है। सबटाइटल कहानियों को भाषाई और सांस्कृतिक सीमाओं से परे ले जाकर उन्हें दुनियाभर के दर्शकों से जोड़ने में सक्षम बनाते हैं।

 IFFILOID के बारे में यहाँ पढ़ें:

https://www.pib.gov.in/iffi/57/iffiLoid.aspx?yr=2026&lang=1&reg=48

 

****

पीके/केसी/आरटी/एनकेएस/डीए


Great films resonate through passionate voices. Share your love for cinema with #IFFI2026 and #StoriesWithoutBorders. Tag us @pibindia on Instagram and @PIB_India on X, and we will help amplify your festival moments!

For accredited journalists, critics, bloggers, and vloggers seeking 1-on-1 interviews with filmmakers and festival juries, write to us at:
iffi.mediadesk@pib.gov.in with the subject line: Take One with PIB.


Official Release ID: 2341668
•
Media Centre: Goa
•
Festival Dates: Nov 20 – 28, 2026