57th International Film Festival of India 2026
20 – 28 Nov 2026

“गंगा से पोषित हज़ारों वर्षों के जीवंत अनुभव”: IFFI 2026 में ‘बनारस’ के लिए फिर साथ आए भरत बाला और ए.आर. रहमान


गंगा के तट पर रची गई, संगीत, यादों और विरासत से जुड़ी  पिता-पुत्री की मार्मिक कहानी—‘बनारस’—का इंडियन पैनोरमा सेक्शन में भारत प्रीमियर होगा

कुछ अलग और नया: ‘बनारस’ के लिए रहमान ने ‘देव गंधर्व’ जैसे कम सुने जाने वाले रागों का सहारा लिया

प्रविष्टि तिथि: 22 NOV 2026 7:29PMby PIB Delhiरिलीज़ आईडी: 2340069Views: 22
Read in:

फिल्म निर्माता भरत बाला और संगीत उस्ताद ए.आर. रहमान एक बार फिर एक साथ आए हैं। उनकी फिल्म 'बनारस'  पिता-पुत्री के रिश्ते पर आधारित ड्रामा है जिसे गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के 'इंडियन पैनोरमा' सेक्शन के लिए चुना गया है। यहीं पर इस फिल्म का भारत में प्रीमियर होगा। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, शहाना गोस्वामी, नीरज काबी, छाया कदम, इंदिरा तिवारी और एंटनीथासन जेसुथासन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/WhatsAppImage2026-11-22at7.02.29PM_20261122193427_e57bee.jpeg

 

भारतीय शास्त्रीय संगीत की सांस्कृतिक और संगीतमय पृष्ठभूमि पर बनी 'बनारस' पिता और बेटी के रिश्ते, संगीत की विरासत और पीढ़ियों के बीच के गहरे संबंधों को दर्शाती है। फिल्म की कहानी उस माहौल में आगे बढ़ती है, जिसे निर्देशक भरत बाला "गंगा की शाश्वत भावना" कहते हैं।

फिल्म के संगीत के बारे में, ए.आर. रहमान ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत - चाहे वह हिंदुस्तानी हो या कर्नाटक शैली - उनकी पूरी रचनात्मक यात्रा में निरंतर प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने बताया कि राग और उनसे जुड़ी भावनाएं आज भी उनके संगीत को आकार देती हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/WhatsAppImage2026-11-22at7.02.29PM(1)_20261122193545_631690.jpeg

 

फिल्म के संगीत पर काम करने के अपने तरीके के बारे में, रहमान ने कहा कि उन्होंने इसकी रचनाओं में विभिन्न रागों को शामिल किया है। भारत की सांस्कृतिक विविधता पर चर्चा करते हुए, रहमान ने कहा कि यह हमेशा उनके संगीत की यात्रा को प्रेरित करती रही है। उन्होंने कहा, "मुझे हर संस्कृति पसंद है।" उन्होंने बताया कि हर भाषा का अपना एक अलग ही रंग होता है - जैसे पंजाबी की ओजपूर्ण ताकत से लेकर बंगाली की मिठास तक। वे प्रायः अपने संगीत में अलग-अलग भाषाओं और उनकी सांस्कृतिक खूबियों को आपस में घुलने-मिलने देते हैं।

भरत बाला ने 'मर्यान' के बाद लंबे अंतराल के पश्चात फीचर फिल्म निर्माण में वापसी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इस बीच उन्होंने कई लघु फिल्मों पर काम किया। उनके लिए, फीचर फिल्म बनाना रचनात्मक प्रक्रिया का ही विस्तार है, जिसे वे तब अपनाते हैं जब उन्हें कोई ऐसी कहानी मिलती है, जिसे वे सुनाना ज़रूरी समझते हैं।

हालांकि बनारस को पर्दे पर कई तरह से दिखाया जा चुका है, लेकिन बाला का मानना है कि इस शहर में अब भी बहुत कुछ खोजना बाकी है। उन्होंने इसे ऐसी जगह बताया, जो "गंगा से पोषित हज़ारों वर्षों के अनुभवों" से आकार लेती है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/WhatsAppImage2026-11-22at7.02.28PM(1)_20261122193517_cd320a.jpeg

 

फ़ोटोग्राफ़ी निर्देशक मार्क कोनिन्क्स ने बताया कि उनका मुख्य ध्यान प्रकाश, कैमरा एंगल, फ्रेमिंग और कंपोज़िशन के ज़रिए कलाकारों के चेहरों पर मौजूद "भावनाओं को पकड़ने" पर था। मार्क कोनिन्क्स ने कहा कि उनका उद्देश्य दर्शकों को केवल बाहर से देखने वाला न बनाकर, बल्कि उन्हें फिल्म का हिस्सा महसूस कराना था।

मार्क कोनिन्क्स ने कहा, "कैमरा संगीत की तरह है।" उन्होंने समझाया कि कैसे वे रंगों और दृश्य तत्वों को एक साथ रखकर 'विज़ुअल रिदम' (दृश्य लय) बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि "बहुत ज़्यादा रंग होने से रंगों का प्रभाव खत्म हो जाता है।" उन्होंने इस बात पर बल दिया कि दर्शकों का ध्यान खींचने और भावनाएं जगाने के लिए रंगों का चयन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। कुंभ मेले में लाइव शूटिंग के दौरान यह दृष्टिकोण विशेष रूप से महत्वपूर्ण था।

अभिनेता नीरज काबी ने अब तक निभाए गए अपने किरदारों के गहरे प्रभाव के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि ये किरदार प्रायः उनके वास्तविक जीवन में उतर आते हैं और उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बन जाते हैं। 'बनारस' में उनका किरदार डिमेंशिया (याददाश्त खोने की बीमारी) से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि इस भूमिका को निभाने के दौरान उन्हें अपना बचपन याद आ गया—एक ऐसी अवस्था, जिसमें न तो भविष्य का कोई अस्तित्व होता है और न ही वर्तमान का कोई बोध।

अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने महाकुंभ में लाइव शूटिंग की चुनौतियों और वहां के अनिश्चित माहौल के बारे में बात की—यह अनुभव किसी नियंत्रित स्टूडियो सेट पर काम करने से बिल्कुल अलग था। उन्होंने बताया कि भारी भीड़ के बीच अभिनय करने में काफी अनिश्चितता होती है, इसलिए अभिनेता और निर्देशक के बीच भरोसा होना बहुत जरूरी है। इस अनुभव ने उन्हें अपने कॉलेज के दिनों की याद दिला दी, जब वे नुक्कड़ नाटक किया करते थे। इस शूटिंग को "स्ट्रीट सिनेमा" बताते हुए उन्होंने कहा कि इसने उन्हें एक अभिनेता और एक इंसान, दोनों ही रूपों में बदल दिया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/WhatsAppImage2026-11-22at7.02.28PM_20261122193642_d53b2f.jpeg

 

रहमान ने इस बात पर खुशी ज़ाहिर की कि उनके संगीत वाली दो फिल्में—'बनारस' और 'रामायण'—57वें IFFI में दिखाई जा रही हैं। यह दिखाता है कि कैसे यह फेस्टिवल अलग-अलग तरह की सिनेमाई कहानियों का उत्सव मनाता है, और इस बात पर भी बल देता है कि भारत की कहानी कहने की परंपराओं में संगीत ने कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस सत्र का संचालन श्री महेश कुमार ने किया।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस यहाँ देखें:

***

पीके/केसी/आरटी/पीके/डीए


Great films resonate through passionate voices. Share your love for cinema with #IFFI2026 and #StoriesWithoutBorders. Tag us @pibindia on Instagram and @PIB_India on X, and we will help amplify your festival moments!

For accredited journalists, critics, bloggers, and vloggers seeking 1-on-1 interviews with filmmakers and festival juries, write to us at:
iffi.mediadesk@pib.gov.in with the subject line: Take One with PIB.


Official Release ID: 2340069
•
Media Centre: Goa
•
Festival Dates: Nov 20 – 28, 2026