शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

डीओएसईएल के सचिव ने दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत के साथ एक संवाद सत्र की अध्यक्षता की


शिक्षा मंत्रालय ने सीआरपीडी को लागू करने और समावेशी तथा समान शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में भारत की पहलों पर प्रकाश डाला

प्रविष्टि तिथि: 18 NOV 2026 7:28PM by PIB Delhi

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) के सचिव श्री टी. के. अनिल कुमार ने 17 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत (यूएनएसआर) सुश्री हेबा हेग्रास के साथ एक संवाद सत्र की अध्यक्षता की। इस चर्चा के दौरान, विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के लिए समावेशी शिक्षा को मजबूत करने और शैक्षिक अवसरों तक समान पहुंच को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार द्वारा की गई पहलों पर अपने विचार साझा करने का अवसर मिला।

विभाग ने दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों पर कन्वेंशन (सीआरपीडी) को लागू करने की दिशा में की गई पहलों पर प्रकाश डाला। इसमें समग्र शिक्षा के तहत किए गए प्रमुख उपाय शामिल हैं, जिनका उद्देश्य एक समग्र और जीवन-चक्र दृष्टिकोण के माध्यम से समावेशी शिक्षा को मजबूत करना है। इसमें शुरुआती पहचान, व्यक्तिगत सहायता, सुगम्यता, चिकित्सीय हस्तक्षेप, कौशल विकास और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा परीक्षा से संबंधित सुविधाएं प्रदान करना शामिल है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image001_20261118192922_dc402a.jpg

विभाग ने प्रशस्त के बारे में भी जानकारी दी, जो एक विकलांगता स्क्रीनिंग चेकलिस्ट है। इसे 3 से 18 वर्ष की आयु के स्कूली बच्चों में 21 तरह की विकलांगताओं की जल्द पहचान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। UDISE+ के साथ जुड़े प्रशस्त 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन ने स्क्रीनिंग प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। इसकी मदद से, शिक्षकों को शुरुआती स्क्रीनिंग करने में लगने वाला समय 3 दिन से घटकर केवल 15 मिनट रह गया है। अक्टूबर 2026 तक, 6 करोड़ से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और 7.26 लाख से अधिक स्कूलों को प्रशस्त पोर्टल से जोड़ा जा चुका था। साथ ही, 79 लाख से अधिक शिक्षकों को इस विषय पर जागरूक किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image002_20261118192929_d33934.jpg

इस सत्र में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image003_20261118192938_c52daf.jpg

सुश्री हेबा हग्रास ने समग्र शिक्षा के तहत चल रही समावेशी शिक्षा की पहलों का जायजा लेने के लिए आर. के. पुरम स्थित सरकारी को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद संसाधन कक्ष का निरीक्षण किया, जहां विशेष जरूरतों वाले छात्रों (सीडब्ल्यूएसएन) के लिए जरूरी सुविधाएं और सहायता प्रणालियां उपलब्ध हैं। उन्होंने इन छात्रों के अभिभावकों से भी बातचीत की, ताकि स्कूलों में दी जा रही सहायता के बारे में उनके अनुभवों और विचारों को समझा जा सके।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image004_20261118192945_3bd8d5.jpg

***

पीके/केसी/आरटी/एनएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2338162) आगंतुक पटल : 25
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu