वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विकसित भारत के लिए बैंकिंग संबंधी उच्चस्तरीय समिति ने हितधारकों के साथ परामर्श प्रक्रिया शुरू की

प्रविष्टि तिथि: 18 NOV 2026 4:41PM by PIB Delhi

विकसित भारत के लिए बैंकिंग संबंधी गठित उच्चस्तरीय समिति ने अपनी पहली दो बैठकों में विचारार्थ विषयों के तहत जांच और समीक्षा किए जाने वाले प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की। समिति ने परामर्श के लिए विभिन्न हितधारक समूहों की भी पहचान की। इनमें बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां, विकास वित्तीय संस्थान, नियामक, उद्योग संघ, फिनटेक संगठन और अन्य संबंधित पक्ष शामिल हैं।

एक व्यवस्थित परामर्श प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए समिति ने विभिन्न हितधारक समूहों को प्रश्नावलियां भेजी हैं। इनके माध्यम से बैंकिंग क्षेत्र में सुधार से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर उनके विचार और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

आगे की प्रक्रिया के तहत समिति प्रमुख हितधारकों के साथ परामर्श बैठकें करेगी, ताकि विकसित भारत 2047 के लिए बैंकिंग व्यवस्था से संबंधित अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए उनके विचार और सुझाव प्राप्त किए जा सकें।

इन परामर्शों से समिति को भारतीय बैंकिंग क्षेत्र को मजबूत बनाने तथा उसे प्रतिस्पर्धी, सुदृढ़, समावेशी और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए सिफारिशें तैयार करने में मदद मिलेगी।

***

पीके/केसी/आरटी/एके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2337998) आगंतुक पटल : 33
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati