प्रविष्टि तिथि:
16 NOV 2026 7:59PM by PIB Delhi
भारत और बेलारूस ने अपने द्विपक्षीय वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत की वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सी एन ए एस बी ) के बीच वर्ष 2027–2029 की अवधि के लिए दूसरे सहयोग कार्यक्रम पर 16 नवंबर 2026 को नई दिल्लीस आई आर ) और बेलारूस की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (ए में हस्ताक्षर किए।
सहयोग कार्यक्रम पर सीएसआईआर की महानिदेशक एवं वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) की सचिव डॉ. एन. कलैसेल्वी और सीएनएएसबी के प्रेसीडियम के उपाध्यक्ष डॉ. ए. वी. त्रुखानोव के बीच हुई बैठक के दौरान हस्ताक्षर किए गए। डॉ. त्रुखानोव 15 से 18 नवंबर 2026 तक भारत की यात्रा पर हैं। यह यात्रा अर्थव्यवस्था, व्यापार, उद्योग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और संस्कृति में सहयोग पर भारत-बेलारूस अंतर-सरकारी आयोग की 12वीं बैठक तथा भारत-बेलारूस बिजनेस फोरम के संदर्भ में हो रही है।
दूसरे सहयोग कार्यक्रम पर हस्ताक्षर 22 मई 2023 को सीएसआईआर और एनएएसबी के बीच हस्ताक्षरित वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन पर आधारित है। पहले सहयोग कार्यक्रम (2024–2026) के तहत दोनों संस्थानों ने अक्टूबर 2024 में अनुसंधान, विकास एवं नवाचार (आरडीआई) प्रस्तावों के लिए संयुक्त आह्वान शुरू किया था, जिसके परिणामस्वरूप सात संयुक्त परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। ये परियोजनाएं वर्तमान में अपने कार्यान्वयन के दूसरे वर्ष में हैं।
दूसरा सहयोग कार्यक्रम (2027–2031) द्विपक्षीय वैज्ञानिक सहयोग के विस्तार के लिए एक नया ढांचा उपलब्ध कराता है। इसके तहत संयुक्त अनुसंधान एवं विकास पहलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ दोनों देशों के अनुसंधान संस्थानों और वैज्ञानिकों के बीच संपर्क को मजबूत किया जाएगा। इससे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के पारस्परिक रूप से चिन्हित क्षेत्रों में केंद्रित सहयोग के माध्यम से सहयोगात्मक अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास, ज्ञान के आदान-प्रदान तथा नवाचार-आधारित साझेदारी को गति मिलने की उम्मीद है।
दूसरे सहयोग कार्यक्रम के तहत एक प्रमुख पहल के रूप में सीएसआईआर और एनएएसबी 27 नवंबर 2026 से अनुसंधान, विकास एवं नवाचार (आर डी आई) प्रस्तावों के लिए दूसरा संयुक्त आह्वान शुरू करने का प्रस्ताव रखते हैं। इसके तहत दोनों देशों के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों से पारस्परिक रूप से चिन्हित प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोगात्मक अनुसंधान परियोजनाएं संचालित करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे। इस आह्वान से द्विपक्षीय अनुसंधान साझेदारी को नई गति मिलने, वैज्ञानिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने तथा संयुक्त अनुसंधान एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से नवोन्मेषी समाधानों के विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर सीएसआईआर की महानिदेशक एवं डीएसआईआर की सचिव डॉ. एन. कलैसेल्वी ने उभरती वैश्विक चुनौतियों का सामना करने तथा नवाचार-आधारित विकास को आगे बढ़ाने में निरंतर वैज्ञानिक साझेदारी के महत्व पर जोर दिया। सीएसआईआर की महानिदेशक ने भारतीय और बेलारूसी शोधकर्ताओं के लिए अपने-अपने वैज्ञानिक सामर्थ्य और संस्थागत क्षमताओं का लाभ उठाकर मिलकर कार्य करने की महत्वपूर्ण संभावनाओं को रेखांकित किया।
एनएएसबी के प्रेसीडियम के उपाध्यक्ष डॉ. ए. वी. त्रुखानोव ने भारत और बेलारूस के बीच निरंतर वैज्ञानिक जुड़ाव के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संस्थागत सहयोग को और मजबूत करने तथा संयुक्त अनुसंधान एवं तकनीकी सहयोग के अवसरों का विस्तार करने में रुचि व्यक्त की। विशेष रूप से उन्होंने एनएएसबी और सीएसआईआर के बीच संयुक्त प्रयोगशालाओं की स्थापना तथा सहयोगात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे तंत्र विकसित करने की संभावना तलाशने की बात कही, जिनका उद्देश्य अनुसंधान के विस्तार और अनुप्रयुक्त/व्यावहारिक अनुसंधान को समर्थन देना हो।
दूसरे सहयोग कार्यक्रम पर हस्ताक्षर भारत-बेलारूस वैज्ञानिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस नवीनीकृत साझेदारी से अनुसंधान सहयोग को और मजबूत करने, संस्थागत संपर्कों को बढ़ावा देने तथा वैज्ञानिक आदान-प्रदान और नवाचार के लिए नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापक द्विपक्षीय सहयोग के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में भी योगदान मिलेगा।


***
पीके/केसी/आरटी/एनकेएस