सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) मासिक बुलेटिन, अक्टूबर 2026 पर प्रेस नोट


महिला श्रम बल और कार्यबल भागीदारी में वृद्धि हुई

शहरी बेरोजगारी दर (यूआर) में कमी आई

प्रविष्टि तिथि: 16 NOV 2026 4:00PM by PIB Delhi

विशेष बिंदु:

अक्टूबर 2026 में कुल एलएफपीआर (15 वर्ष से अधिक) बढ़कर 55.7 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल की तुलना में 0.3 प्रतिशत अंक की वृद्धि है।

अक्टूबर 2026 में ग्रामीण एलएफपीआर (15 वर्ष से अधिक) सुधरकर 58.4 प्रतिशत हो गया; इसमें पिछले महीने की तुलना में 0.4 प्रतिशत अंक और पिछले साल की तुलना में 0.6 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई है।

अक्टूबर 2026 में महिलाओं का कुल एलएफपीआर  (15 वर्ष से अधिक) पिछले साल की तुलना में 0.8 प्रतिशत अंक बढ़कर 35.0 प्रतिशत  हो गया।

कुल डब्ल्यूपीआर (15 वर्ष से अधिक) पिछले साल की तुलना में 0.5 प्रतिशत अंक सुधरकर 53.0 प्रतिशत हो गया।

महिलाओं का डब्ल्यूपीआर (15 वर्ष से अधिक) 33.3 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो पिछले महीने की तुलना में 0.5 प्रतिशत अंक अधिक है।

अक्टूबर 2026 में कुल यूआर (15 वर्ष से अधिक) घटकर 4.9 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले की तुलना में 0.3 प्रतिशत अंक कम है।

महिलाओं का कुल यूआर पिछले साल की तुलना में 0.4 प्रतिशत अंक घटकर 5.0 प्रतिशत हो गया। इसमें ग्रामीण महिलाओं का यूआर गिरकर 3.8 प्रतिशत पर आ गया, जो 2026 के दौरान दर्ज किया गया सबसे निचला स्तर है।

ए. परिचय

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) द्वारा कराया जाने वाला 'आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण' (पीएलएफएस), आबादी की कार्य-भागीदारी, रोजगार और बेरोजगारी की स्थिति से जुड़े आंकडे का मुख्य स्रोत है। देश के लिए कार्य बल संकेतकों के मासिक और त्रैमासिक अनुमान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, जनवरी 2025 से पीएलएफएस की सर्वेक्षण पद्धति में बदलाव किया गया है।

पीएलएफएस के मासिक परिणाम 'मासिक बुलेटिन' के रूप में जारी किए जाते हैं। इनमें 'वर्तमान साप्ताहिक स्थिति' (सीडब्ल्यूएस) पद्धति का पालन करते हुए, अखिल भारतीय स्तर पर प्रमुख श्रम बाजार संकेतकों, जैसे कार्य बल भागीदारी दर (एलएफपीआर), श्रमिक जनसंख्या औसत (डब्ल्यूपीआर) और बेरोजगारी दर (यूआर) के अनुमान पेश किए जाते हैं।

अप्रैल 2025 से सितंबर 2026 तक के मासिक बुलेटिन पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अक्टूबर 2026 का यह मासिक बुलेटिन इस श्रृंखला का 19वां संस्करण है।

सीडब्ल्यूएस के अनुसार 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए मुख्य निष्कर्ष:

ग्रामीण क्षेत्रों में श्रम बल भागीदारी में सुधार सबसे आगे है:

 

15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए कुल श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) सितंबर 2026 के 55.5 प्रतिशत से मामूली रूप से सुधरकर अक्टूबर 2026 में 55.7 प्रतिशत हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में, इस महीने के दौरान एलएफपीआर 58.0 प्रतिशत से बढ़कर 58.4 प्रतिशत हो गई, जबकि शहरी क्षेत्रों में एलएफपीआर सितंबर 2026 के 50.7 प्रतिशत के मुकाबले अक्टूबर 2026 में 50.5 प्रतिशत रही।

 

साल-दर-साल के आधार पर, कुल एलएफपीआर में 0.3 प्रतिशत अंकों का सुधार हुआ, जो अक्टूबर 2025 के 55.4 प्रतिशत से बढ़कर अक्टूबर 2026 में 55.7 प्रतिशत हो गई। इसी अवधि के दौरान, ग्रामीण क्षेत्रों में 0.6 प्रतिशत अंकों की वृद्धि दर्ज की गई, जहाँ ग्रामीण एलएफपीआर 57.8 प्रतिशत से बढ़कर 58.4 प्रतिशत हो गई, जबकि शहरी एलएफपीआर 50.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रही।

अक्टूबर 2026 में कुल एलएफपीआर 55.7 प्रतिशत तक पहुँच गया, जो पिछले महीने और एक साल पहले के इसी महीने, दोनों की तुलना में सुधार दर्शाता है

कुल मिलाकर महिला श्रम बल भागीदारी में वृद्धि हुई:

कुल महिला एलएफपीआर सितंबर 2026 के 34.6 प्रतिशत से बढ़कर अक्टूबर 2026 में 35.0 प्रतिशत हो गया, जो फरवरी 2026 के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला एलएफपीआर में महीने के दौरान 0.6 प्रतिशत अंकों की वृद्धि हुई और यह अक्टूबर 2026 में 39.5% तक पहुंच गया। हालांकि, शहरी क्षेत्रों में महिला एलएफपीआर 25.9 प्रतिशत पर स्थिर रहा।

पिछले एक साल में, कुल महिला एलएफपीआर में 0.8 प्रतिशत अंकों की वृद्धि हुई, जो अक्टूबर 2025 के 34.2 प्रतिशत से बढ़कर अक्टूबर 2026 में 35.0 प्रतिशत हो गया। इसी अवधि के दौरान, ग्रामीण महिला एलएफपीआर में 1.1 प्रतिशत अंकों की वृद्धि हुई (38.4 प्रतिशत से बढ़कर 39.5 प्रतिशत हो गया) और शहरी महिला एलएफपीआर में 0.5 प्रतिशत अंकों की वृद्धि हुई (25.4 प्रतिशत से बढ़कर 25.9 प्रतिशत हो गया)।

अक्टूबर 2026 में, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) में साल-दर-साल आधार पर वृद्धि हुई, जो क्रमशः 39.5 प्रतिशत और 25.9 प्रतिशत तक पहुँच गई

कार्यबल भागीदारी में सुधार देखा गया:

कुल डब्ल्यूपीआर सितंबर 2026 के 52.7 प्रतिशत से बढ़कर अक्टूबर 2026 में 53.0 प्रतिशत हो गया, जो फरवरी 2026 के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। ग्रामीण डब्ल्यूपीआर पिछले महीने की तुलना में 0.5 प्रतिशत अंक बढ़कर अक्टूबर 2026 में 56.0 प्रतिशत हो गया, जबकि शहरी डब्ल्यूपीआर 47.1 प्रतिशत पर लगभग स्थिर रहा।

पुरुषों के मामले में, डब्ल्यूपीआर सितंबर 2026 के 73.6 प्रतिशत से थोड़ा बदलकर अक्टूबर 2026 में 73.7 प्रतिशत रहा, जो कि लगभग स्थिर ही है। ग्रामीण क्षेत्रों में, इसी अवधि के दौरान पुरुषों का डब्ल्यूपीआर 74.9 प्रतिशत से बढ़कर 75.3 प्रतिशत हो गया। महिलाओं के डब्ल्यूपीआर में महीने-दर-महीने के आधार पर अधिक उल्लेखनीय सुधार देखा गया, जो सितंबर 2026 के 32.8 प्रतिशत से बढ़कर अक्टूबर 2026 में 33.3 प्रतिशत हो गया। इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों का योगदान रहा; ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का डब्ल्यूपीआर 37.4 प्रतिशत से बढ़कर 38.0 प्रतिशत हो गया, और शहरी क्षेत्रों में यह 23.5 प्रतिशत से बढ़कर 23.7 प्रतिशत हो गया।

साल-दर-साल के आधार पर, कुल डब्ल्यूपीआर अक्टूबर 2025 के 52.5 प्रतिशत से बढ़कर अक्टूबर 2026 में 53.0 प्रतिशत हो गया, जो 0.5 प्रतिशत अंक का सुधार दर्शाता है। पिछले वर्ष की तुलना में, ग्रामीण डब्ल्यूपीआर में 0.8 प्रतिशत अंक की वृद्धि दर्ज की गई, जो 55.2 प्रतिशत से बढ़कर अक्टूबर 2026 में 56.0 प्रतिशत हो गया। वहीं, शहरी डब्ल्यूपीआर एक साल पहले के 47.0 प्रतिशत की तुलना में अक्टूबर 2026 में 47.1 प्रतिशत पर लगभग स्थिर रहा।

अक्टूबर 2026 में, कुल महिला डब्ल्यूपीआर (कार्य भागीदारी दर) सालाना आधार पर 0.9 प्रतिशत बढ़कर 33.3 प्रतिशत हो गई, जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में वृद्धि दर्ज की गई

शहरी बेरोजगारी दर (यूआर) में सुधार:

15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के बीच कुल बेरोजगारी दर (यूआर) सितंबर 2026 के 5.0 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर 2026 में 4.9 प्रतिशत हो गई। पिछले महीने की तुलना में, ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 4.2 प्रतिशत पर स्थिर रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 0.2 प्रतिशत अंक घटकर अक्टूबर 2026 में 6.9 प्रतिशत से 6.7 प्रतिशत हो गई।

वर्ष 2025 के इसी महीने की तुलना में, कुल बेरोजगारी दर 0.3 प्रतिशत अंक घटकर अक्टूबर 2026 में 5.2 प्रतिशत से 4.9 प्रतिशत हो गई। इसी अवधि के दौरान, ग्रामीण बेरोजगारी दर 0.2 प्रतिशत अंक घटकर 4.4 प्रतिशत से 4.2 प्रतिशत हो गई और शहरी बेरोजगारी दर 0.3 प्रतिशत अंक घटकर 7.0 प्रतिशत से 6.7 प्रतिशत हो गई।

 

अक्टूबर 2026 में कुल बेरोजगारी दर (यूआर) 4.9 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले की तुलना में 0.3 प्रतिशत अंक कम है

महिलाओं की बेरोजगारी दर (यूआर) में गिरावट:

15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के बीच, कुल और शहरी पुरुष बेरोजगारी दर (यूआर) अक्टूबर 2026 में क्रमशः 4.9 प्रतिशत और 6.0 प्रतिशत पर स्थिर रही, जो पिछले महीने के स्तर के बराबर है। ग्रामीण क्षेत्रों में, पुरुष बेरोजगारी दर सितंबर 2026 के 4.4 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर 2026 में 4.3 प्रतिशत हो गई। महिलाओं के मामले में, कुल बेरोजगारी दर सितंबर 2026 के 5.2 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर 2026 में 5.0 प्रतिशत हो गई। ग्रामीण महिलाओं की बेरोजगारी दर अक्टूबर 2026 में 3.8 प्रतिशत रही (जो पिछले महीने 3.9 प्रतिशत थी), जबकि शहरी महिलाओं की बेरोजगारी दर अक्टूबर 2026 में 8.7 प्रतिशत दर्ज की गई (जो पिछले महीने 9.2 प्रतिशत थी)।

साल-दर-साल आधार पर, कुल पुरुष बेरोजगारी दर 0.2 प्रतिशत घटकर अक्टूबर 2025 के 5.1 प्रतिशत से अक्टूबर 2026 में 4.9 प्रतिशत हो गई। यह सुधार ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक स्पष्ट रहा, जहां पुरुष बेरोजगारी दर 0.3 प्रतिशत गिरकर 4.6 प्रतिशत से 4.3 प्रतिशत हो गई, जबकि शहरी क्षेत्रों में पुरुष बेरोजगारी दर अक्टूबर 2026 में 6.0 प्रतिशत पर लगभग स्थिर रही। कुल महिला बेरोजगारी दर 0.4 प्रतिशत घटकर पिछले वर्ष के 5.4 प्रतिशत से 5.0 प्रतिशत हो गई। ग्रामीण महिलाओं की बेरोजगारी दर 0.2 प्रतिशत अंक घटकर अक्टूबर 2025 के 4.0 प्रतिशत से अक्टूबर 2026 में 3.8 प्रतिशत हो गई। शहरी क्षेत्रों में, महिला बेरोजगारी दर 1.0 प्रतिशत अंक गिरकर पिछले वर्ष के 9.7 प्रतिशत से अक्टूबर 2026 में 8.7 प्रतिशत हो गई।

 

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं की बेरोजगारी दर (यूआर) में गिरावट आई, जबकि ग्रामीण महिलाओं की बेरोजगारी दर 3.8 प्रतिशत के स्तर पर आ गई, जो 2026 में इसका सबसे निचला स्तर है

 

अखिल भारतीय स्तर पर, मासिक अनुमान कुल 3,70,475 व्यक्तियों के सर्वेक्षण से जुटाई गई जानकारी पर आधारित हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण में सम्मिलित व्यक्ति

2,11,474

शहरी क्षेत्रों में सर्वेक्षण में सम्मिलित व्यक्ति

1,59,001

 

अक्टूबर, 2026 का मासिक बुलेटिन मंत्रालय की वेबसाइट (https://www.mospi.gov.in) पर उपलब्ध है।

एमओएसपीआई के प्रकाशनों/रिपोर्ट की जानकारी के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें

 

***

पीके/केसी/आरटी/एमकेएस/


(रिलीज़ आईडी: 2337077) आगंतुक पटल : 19
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Kannada