प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का एक लेख साझा किया है, जिसमें जनजातीय विद्यार्थियों को सशक्त बनाने में 'एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों' की भूमिका का उल्लेख किया गया है

प्रविष्टि तिथि: 15 NOV 2026 6:24PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का लिखा गया एक लेख साझा किया है।

इस लेख में 'एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों' (ईएमआरएस) के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सर्वांगीण विकास के माध्यम से जनजातीय बच्चों के लिए नए अवसर पैदा करने में भूमिका के बारे में बताया गया है। इसमें ब्रिज कोर्स, द्विभाषी शिक्षण, तकनीक-सक्षम कक्षाएं, खेल और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसी प्रमुख पहलों के साथ-साथ उन विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है, जो अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट किया:

“एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से जनजातीय बच्चों के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर, माननीय उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन ने ईएमआरएस के विकास और जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सर्वांगीण विकास प्रदान करने में इसकी भूमिका के बारे में लिखा है।

उन्होंने ब्रिज कोर्स, द्विभाषी शिक्षण, तकनीक-सक्षम कक्षाएं, खेल और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसी पहलों के साथ-साथ उन छात्रों की उपलब्धियों का जिक्र किया है, जो अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस)  और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में जा रहे हैं।

इसे अवश्य पढ़ें!”

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/एमकेएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2336616) आगंतुक पटल : 52
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Gujarati , Malayalam