सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय फैलोशिप से शोधार्थी ने आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन में पीएच.डी. पूरी की


एनएफएससी योजना के तहत लगभग 11 लाख रुपये की वित्तीय सहायता से डॉक्टरेट अनुसंधान और उच्च शिक्षा को मिला सहयोग

सुश्री अंजलि कुमारी ने पीएच.डी. पूरी की और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित एपीएमसी में कार्यरत हैं

प्रविष्टि तिथि: 12 NOV 2026 5:27PM by PIB Delhi

29 वर्ष की शोधार्थी सुश्री अंजलि कुमारी (बदला हुआ नाम) की शैक्षणिक और व्यावसायिक यात्रा दर्शाती है कि शैक्षणिक सहायता की उपलब्धता किस प्रकार व्यक्तिगत उपलब्धि, परिवार की उन्नति और व्यापक सामाजिक प्रगति में योगदान दे सकती है।

एनएफएससी योजना जैसी पहलों के माध्यम से भारत सरकार अनुसूचित जाति समुदायों के विद्यार्थियों के लिए अवसरों का विस्तार करने और उन्हें राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देने में सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय फैलोशिप (एनएफएससी) योजना अनुसूचित जाति समुदायों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा और उन्नत अनुसंधान के अवसरों तक पहुंच सुगम बनाने का कार्य कर रही है।

इस योजना के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाते हुए, सुश्री अंजलि कुमारी ने वर्ष 2022 से 2025 के दौरान एनएफएससी योजना के तहत प्राप्त लगभग 11 लाख रुपये की वित्तीय सहायता से आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन में अपनी पीएच.डी. सफलतापूर्वक पूरी की।

अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाली सुश्री अंजलि कुमारी की आकांक्षा अकादमिक और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करने की थी। अपने दृढ़ संकल्प और शैक्षणिक प्रतिबद्धता के बावजूद, आर्थिक तंगी के कारण उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उच्च शिक्षा और अनुसंधान से जुड़े भारी खर्च तथा सीमित वित्तीय संसाधनों के कारण उनकी शैक्षणिक आकांक्षाओं की राह में बाधाएं उत्पन्न हुईं।

उनकी शैक्षणिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मोड़ अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय फैलोशिप (एनएफएससी) योजना के तहत मिली वित्तीय सहायता से आया। वर्ष 2022 से 2025 के दौरान लगभग 11 लाख रुपये की इस सहायता से डॉक्टरेट की पढ़ाई से जुड़ा वित्तीय बोझ कम हुआ और उन्हें अपनी पढ़ाई, अनुसंधान गतिविधियों तथा आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन में पीएच.डी. सफलतापूर्वक पूरी करने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिली।

डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी करने के बाद, सुश्री अंजलि कुमारी वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) में बाजार पर्यवेक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी शैक्षणिक उपलब्धि और व्यावसायिक प्रगति दर्शाती है कि लक्षित वित्तीय सहायता किस प्रकार वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को आर्थिक बाधाओं को दूर करने, विशेषज्ञता विकसित करने और सार्थक करियर के अवसर प्राप्त करने में सक्षम बना सकती है।

इस योजना का लाभ उनकी व्यक्तिगत शैक्षणिक उपलब्धियों तक ही सीमित नहीं रहा है। वित्तीय सहायता और उसके बाद प्राप्त व्यावसायिक अवसरों ने उनके परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में योगदान दिया है। साथ ही, इससे उनका आत्मविश्वास और आर्थिक आत्मनिर्भरता भी मजबूत हुई है। उनकी यात्रा इस बात को रेखांकित करती है कि विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षमता साकार करने में सक्षम बनाने के लिए निरंतर संस्थागत सहयोग कितना महत्वपूर्ण है।

सुश्री अंजलि कुमारी उन अन्य विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित और सहयोग प्रदान कर रही हैं, जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। अपने अनुभवों से सीख लेते हुए, वह इच्छुक शोधार्थियों को शैक्षणिक अवसरों का लाभ उठाने और दृढ़ संकल्प एवं आत्मविश्वास के साथ अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती रहती हैं।

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय फैलोशिप योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदायों के विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन और अनुसंधान के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करके उनके बीच उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना है। ऐसी पहलों के माध्यम से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय शैक्षणिक समावेशन को मजबूत करने, शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के अवसर सृजित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

********

पीके/केसी/आरटी/एके


(रिलीज़ आईडी: 2335539) आगंतुक पटल : 24
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu