प्रविष्टि तिथि:
11 NOV 2026 8:37AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भाई दूज के शुभ अवसर पर देश के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पवित्र त्योहार भाई-बहनों के बीच स्नेहपूर्ण और प्रगाढ़ रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर, उन्होंने सभी को प्रसन्नता, आनंद और संपन्नता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:
"देशभर के मेरे परिवारजनों को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व भाई-बहन के स्नेहपूर्ण एवं प्रगाढ़ रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है।
इस शुभ अवसर पर मैं सभी की प्रसन्नता और संपन्नता की कामना करता हूं।"
पीके/केसी/आरटी/एसएस/एनजे