रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा किया

प्रविष्टि तिथि: 10 NOV 2026 5:31PM by PIB Delhi

रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया था। इसके तहत 15 से 31 अक्टूबर, 2026 तक तैयारी चरण और 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक कार्यान्वयन चरण संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभाग के अधीन आने वाले कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और लंबित कार्यों को कम करना था।

सरकार की व्यापक पहल के अनुरूप, इस वर्ष के अभियान में इलेक्ट्रॉनिक कचरे के प्रभावी संग्रह, पृथक्करण और निपटान पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही, प्रशासनिक सुधार के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई और रखरखाव को बेहतर बनाने, उपलब्ध स्थान का कुशलतापूर्वक उपयोग करने तथा कबाड़ व अनुपयोगी सामग्री को हटाने के लिए विशेष प्रयास किए गए। इसके अलावा, अभिलेखों के व्यवस्थित प्रबंधन और लंबित मामलों, फाइलों तथा अन्य कार्यों के त्वरित निपटान पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इन गतिविधियों से न केवल कार्यस्थलों में उपलब्ध स्थान का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने में मदद मिली, बल्कि कार्यालय परिसरों को अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुंदर बनाने में भी योगदान प्राप्त हुआ।

विशेष अभियान 5.0 की तुलना में विशेष अभियान 6.0 के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों का सारांश

क्रम संख्या

श्रेणी

अभियान 5.0

अभियान 6.0

1.

दस्तावेजी फाइलों की समीक्षा की

30000

45000

2

पुरानी फाइलें हटाई गईं

27000

43952

3

ई-फाइलों की समीक्षा हुई

2000

55000

4

ई-फाइलों को हटाया गया

1890

51230

5

कबाड़/अप्रयुक्त वस्तुओं को हटाने से खाली हुई जगह

17.42 लाख वर्ग फुट

19.35 लाख वर्ग फुट

6

कबाड़/ई-कचरे के निपटान से अर्जित राजस्व

 15.62 करोड़ रुपए

 22.19 करोड़ रुपये

7

जन शिकायत का निपटारा किया गया

50

136

8

जन शिकायत अपील का निपटारा किया गया

87

17

9

वीआईपी और एमपी से प्राप्त संदर्भों का निपटारा किया गया।

13

11

10

आईएमसी के संदर्भों का निपटारा किया गया

2

3

रक्षा उत्पादन विभाग विशेष अभियान 6.0 के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में स्वच्छता पर निरंतर ध्यान देने, लंबित मामलों का कुशलतापूर्वक निपटारा करने और कार्यस्थल के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

***

पीके/केसी/आरटी/एनके


(रिलीज़ आईडी: 2334828) आगंतुक पटल : 56
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil