कोयला मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कोयला मंत्रालय ने 'विशेष अभियान 6'  के तहत कार्यस्थल सफाई में 130% और कबाड़  निस्तारण  में 162% लक्ष्य हासिल किया


कबाड़ निस्तारण से 61.41 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित, जन शिकायतों और प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त मामलों का शतप्रतिशत निपटान

केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम संसाधनों के संवहनीय प्रबंधन के लिए 'कचरे से कंचन'  की अभिनव पहल को दिया बढ़ावा

प्रविष्टि तिथि: 04 NOV 2026 5:20PM by PIB Delhi

कोयला मंत्रालय और इसके केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों ने 'विशेष अभियान 6' के दौरान सभी प्रमुख पैमानों पर असाधारण रूप से लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया और संस्थागत सफाई तथा प्रशासनिक सुधारों के मामले में एक बेहतरीन मिसाल कायम की।

मंत्रालय ने 1,565 के लक्ष्य के मुकाबले 2,035 स्थलों की सफाई की (130% उपलब्धि) और 10.18 मिलियन वर्ग फुट के नियोजित लक्ष्य के मुकाबले 14.84 मिलियन वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र को साफ किया (146% उपलब्धि)। इन भौतिक उपलब्धियों के साथ-साथ, मंत्रालय ने 253 सार्वजनिक शिकायतों में से सभी 253 शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान किया और प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त सभी 52 मामलों का निपटारा किया, जिससे निपटान दर शतप्रतिशत रही।

कुल कबाड़ निस्तारण 10,909 मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले 17,686 मीट्रिक टन तक पहुँच गया (162% उपलब्धि), जिससे कुल 61.41 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अलावा, मंत्रालय ने 59,593 के लक्ष्य के मुकाबले 1,79,793 भौतिक और ई-फाइलों की समीक्षा करके तथा 1,70,336 फाइलों को छाँटकर बंद करके फाइल संचालन को सुव्यवस्थित करने में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की। सोशल मीडिया आउटरीच के माध्यम से इन परिचालन सफलताओं को और अधिक बढ़ावा मिला, जिसके तहत 16,424 ट्वीट किए गए और 38 पीआईबी प्रेस विज्ञप्तियाँ जारी की गईं।

इस अभियान के दौरान अपनाये गए प्रमुख बेहतरीन कार्यों में शामिल हैं:

  1. एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने नेवेली स्थित माइन-I में एक 'कचरे से कंचन' पर आधारित बच्चों का एक इको पार्क विकसित किया, जिसका उद्घाटन 22 अक्टूबर 2026 को हुआ। यह पार्क 2.5 मीट्रिक टन लोहे के कबाड़, 3,000  ठोस ब्लॉकों और पुरानी लकड़ी (जिसमें 'थाने' चक्रवात के दौरान गिरे पेड़ों से प्राप्त लकड़ी भी शामिल है) का पुन: उपयोग किया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image001_20261104172159_772b1f.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image002_20261104172206_17e8bf.jpg

  1. ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने सैंक्टोरिया स्थित अपने मुख्यालय में, पहले कबाड़ और बेकार सामान रखने के लिए इस्तेमाल होने वाले एक बड़े कमरे को एक सुंदर और सभी सुविधाओं से लैस 'क्रेच' (बच्चों की देखभाल केंद्र) में बदल दिया है। यह इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि जगह का सही इस्तेमाल किस तरह कर्मचारियों के कल्याण और कार्यस्थल को बेहतर बनाने में योगदान दे सकता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image003_20261104172231_b96bee.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image004_20261104172239_19aacc.jpg

                   पहले                                                             बाद में

  1. नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के कृष्णाशिला क्षेत्र में, बेकार हो चुके तेल के ड्रमों को रचनात्मक तरीके से नया रूप देकर “कृष्णकुंज” के लिए एक आकर्षक स्वागत बोर्ड बनाया गया। इन बेकार ड्रमों को चमकीले रंगों से पेंट करके और उन पर अक्षर लगाकर, कचरे को एक सुंदर प्रवेश-द्वार सजावट में बदल दिया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image005_20261104172301_2c1cb3.pnghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image006_20261104172308_5f799a.png

  1. साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसइसीएल) के कुछ उल्लेखनीय कार्यों में शामिल हैं:

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image007_20261104172333_91da24.jpg

कोरबा क्षेत्र की सिंघाली भूमिगत खदान में, श्रमिकों ने कबाड़ सामग्री से पेस्ट-फिल माइनिंग सिस्टम का एक कार्यकारी मॉडल बनाया, ताकि यह प्रदर्शित किया जा सके कि फ्लाई ऐश और औद्योगिक कचरे का उपयोग खदान के खाली पड़े स्थानों को भरने के लिए कैसे किया जा सकता है, जिससे संरचनात्मक स्थिरता बढ़े और जमीन धंसने जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image008_20261104172342_7e1130.jpg

कुसमुंडा क्षेत्र में, कर्मचारियों ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान 'ऑपरेशन विजय' में भारतीय सशस्त्र बलों के बलिदान का सम्मान करने के लिए, सैनिकों की आकृतियों और राष्ट्रीय ध्वज के साथ 'टाइगर हिल' की एक प्रतिकृति बनाई।

भाटगांव क्षेत्र में 'कबाड़ से जुगाड़' के तहत एक खनिक (माइनर) की आकृति लगाई है, जिसका उद्देश्य कचरा कम करने, रीसाइक्लिंग और संवहनीय जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

  1. एससीसीएल के मंदमरी क्षेत्र ने बेकार कबाड़ का रचनात्मक उपयोग करते हुए दो अलग-अलग कलाकृतियां तैयार की हैं: एक शिव लिंग, जिसे पवित्र प्रतीकों और पारंपरिक तत्वों से सजाया गया है और दूसरी एक त्रिशूल की कलाकृति। यह पहल कबाड़ के अभिनव पुन: उपयोग के माध्यम से 'कचरे से कंचन' की अवधारणा को बढ़ावा देती है और साथ ही परिसर में जमा होने वाले कबाड़ को भी कम करती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image010_20261104172410_b3a361.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image011_20261104172419_02c42e.jpg

इन व्यापक सफाई अभियानों, 'कचरे से कंचन' बनाने की अभिनव पहलों और मजबूत प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से, कोयला मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की कार्यकुशलता और संवहनीयता के लिए एक उच्च मानक स्थापित किया है। रिकॉर्ड तोड़ भौतिक उपलब्धियों के साथ-साथ कर्मचारियों के कल्याण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी रचनात्मक पहलों को अपनाकर, मंत्रालय उत्कृष्ट शासन, संसाधनों के बेहतर उपयोग और 'स्वच्छ भारत' के व्यापक लक्ष्यों के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को लगातार प्रदर्शित कर रहा है।

****

पीके/केसी/आरटी/एसके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2332736) आगंतुक पटल : 57
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil