प्रविष्टि तिथि:
30 OCT 2026 6:56PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना (एनएफएससी) उच्च शिक्षा और शोध के लिए पात्र विद्यार्थियों को सहयोग देने, आर्थिक बाधाओं को कम करने और उन्हें अपने लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने में सक्षम बनाने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को समावेशी, ज्ञान आधारित और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है।
राजस्थान के उदयपुर निवासी 40 वर्षीय महेंद्र कुमार (बदला हुआ नाम) ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना के तहत मिली सहायता से अपने शैक्षणिक सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
उनकी यात्रा इस बात को रेखांकित करती है कि आर्थिक सहायता किस तरह विद्यार्थियों को आर्थिक बाधाओं से उबरने, शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने और देश के विकास में योगदान देने में मदद कर सकती है।
योजना के तहत सहायता मिलने से पहले महेंद्र को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे उनके शैक्षणिक लक्ष्य पूरे करने में बाधाएं आ रही थीं। इन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल करने का संकल्प बनाए रखा। वह उच्च गुणवत्ता वाला शोध करके देश के विकास में योगदान देना चाहते थे। आर्थिक तंगी के कारण पीएचडी की पढ़ाई चुनौतीपूर्ण हो सकती है। इससे शोधार्थियों पर आर्थिक दबाव बढ़ता है और वे अपना पूरा ध्यान शोध पर केंद्रित नहीं कर पाते।
महेंद्र के लिए पीएचडी करना अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने और देश के शोध एवं ज्ञान भंडार में योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता ने उनकी पढ़ाई जारी रखने और शोध कार्य से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद की।
दिसंबर 2020 से महेंद्र को इस योजना के तहत फेलोशिप, मकान किराया भत्ता (एचआरए) और आकस्मिक अनुदान के रूप में सहायता मिलनी शुरू हुई। उन्हें इस योजना के तहत कुल 24 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिली। इस मदद से उन्हें पीएचडी की पढ़ाई जारी रखने और आर्थिक दबाव कम करते हुए अपने शैक्षणिक उद्देश्यों की दिशा में काम करने में मदद मिली।

महेंद्र ने बताया कि फेलोशिप ने उनकी डॉक्टरेट की पढ़ाई और शैक्षणिक लक्ष्यों को पूरा करने में पूरी मदद की। इस सहायता से उन्हें आर्थिक चुनौतियों से निपटने और अपने शोध तथा शैक्षणिक जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान देने का अवसर मिला। फेलोशिप, मकान किराया भत्ते और आकस्मिक अनुदान के संयुक्त सहयोग से उनकी शोध यात्रा अधिक आसान हो गई।
महेंद्र के अनुसार, इस सहायता के बाद उनके शैक्षणिक, पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी आय में किसी तरह के बदलाव की जानकारी नहीं दी, लेकिन उनके मुताबिक फेलोशिप का समग्र प्रभाव लाभकारी रहा है। इस सहायता ने शोध के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बनाए रखने और उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षणिक कार्य के माध्यम से राष्ट्रीय विकास में योगदान देने के उनके संकल्प को मजबूती दी है।
महेंद्र कुमार की यात्रा दर्शाती है कि लक्षित वित्तीय सहायता किस तरह आर्थिक चुनौतियों के बावजूद शोधार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने और आगे बढ़ने में मदद कर सकती है।
***
पीके/केसी/आरटी/केजे/एसएस