प्रविष्टि तिथि:
26 OCT 2026 6:42PM by PIB Delhi
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, दिल्ली सरकार के सहयोग से 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:30 बजे से उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) के पास मौजूद 'वाहन निरीक्षण इकाई' में 'परिवर्तन' योजना के अंतर्गत एक 'परिवहन मेला' आयोजित कर रहा है।
इस मेले में वाहन के वास्तविक उपकरण निर्माता (ओईएम) और उनके डीलर, पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधाएं (आरवीएसएफ), बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी), तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) और योजना से जुड़े सिटी गैस वितरक (सीजीडी) संस्थाएं शामिल होंगे। उनके प्रतिनिधि वाहन स्क्रैपिंग, वित्त के विकल्पों, नए वाहन खरीदने, ईंधन से जुड़े लाभों और अन्य लागू प्रोत्साहनों के संबंध में जानकारी, मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करेंगे।
'परिवर्तन' योजना के माध्यम से, सरकार दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रकों एवं बसों की जगह अधिक पर्यावरण-अनुकूल वाहनों को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए कई तरह के प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं, जिनमें ओईएम छूट के अलावा कम से कम 8 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट, वाहन ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी, 10 वर्षों के लिए 100 प्रतिशत रोड टैक्स में छूट, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एकमुश्त लाभ, मासिक ईंधन वाउचर और (लागू होने पर) पंजीकरण शुल्क से छूट शामिल हैं।
आज की तारीख में, लगभग 40,000 लाभार्थियों ने परिवर्तन पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।
मेले का स्थान: वाहन निरीक्षण इकाई, डीटीओ के पास, बुराड़ी, उत्तरी दिल्ली
दिनांक: 28 अक्टूबर 2026
समय: सुबह 9:30 बजे से
***
पीके/केसी/आरटी/एके/एसएस