कोयला मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एनएलसी इंडिया ने विशेष अभियान 6 के तहत प्रमुख लक्ष्य पार किए, कबाड़ के निपटान से 3.12 करोड़ रुपये की आमदनी

प्रविष्टि तिथि: 25 OCT 2026 12:15PM by PIB Delhi

एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के नेतृत्व में सभी केन्‍द्रीय मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में संचालित राष्ट्रव्यापी पहल विशेष अभियान 6 में सक्रिय रूप से भाग लेना शुरू कर दिया है।

15 से 30 सितम्‍बर, 2026 तक चले गहन तैयारी चरण के दौरान एनएलसीआईएल की सभी इकाइयों, क्षेत्रीय कार्यालयों और संयुक्त उद्यमों में लक्ष्यों का निर्धारण किया गया। इसके बाद, कंपनी वर्तमान में 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले कार्यान्वयन चरण के तहत अभियान को आगे बढ़ा रही है। विशेष अभियान 6 में ई-कचरा प्रबंधन नियम, 2022 के अनुपालन में संस्थागत ई-कचरे के प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण और पर्यावरण अनुकूल निपटान पर विशेष जोर दिया गया है। इसके माध्यम से परिचालन उत्कृष्टता के साथ-साथ संसाधनों के सतत प्रबंधन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

विशेष अभियान 5.0 के तहत परिचालन उत्कृष्टता और सुशासन के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) ने 23 अक्टूबर, 2026 तक परिचालन और स्वच्छता संबंधी प्रमुख लक्ष्यों को पार कर लिया है। अपनी विभिन्न इकाइयों में उल्लेखनीय कार्यान्वयन का प्रदर्शन करते हुए एनएलसीआईएल ने 180 अभियान स्थलों की पहचान कर वहां स्वच्छता अभियान चलाए, जो 145 स्थलों के निर्धारित लक्ष्य से अधिक है। इसके अलावा, कंपनी ने 24,15,786 वर्ग फुट के प्रस्तावित लक्ष्य के मुकाबले 24,96,193 वर्ग फुट स्थान खाली कराया। कंपनी ने 1,266.22 मीट्रिक टन के निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए 1,272 मीट्रिक टन कबाड़ का निपटान किया और इससे 3,11,89,078 रुपये का राजस्व अर्जित किया।

एनएलसी इंडिया लिमिटेड

क्रम संख्‍या

        गतिविधियों का विवरण

23.10.2026 की स्थिति के अनुसार

प्रस्‍तावित

उपलब्‍ध

1.

स्वच्छता अभियान के लिए चिह्नित स्थलों की संख्या

145

180

2.

अभियान के तहत खाली कराया गया स्थान (वर्ग फुट)

 24,15,786

             2496193

3.

कबाड़ का निपटान (मीट्रिक टन)

1266.22

              1272

4.

कुल अर्जित आमदनी (रुपये में)

3,11,89,078 रुपये

5.

रिकॉर्ड प्रबंधन

एनएलसीआईएल – विशेष अभियान 6

प्रस्‍तावित उपलब्‍ध

 

(i) समीक्षित भौतिक फाइलों की संख्या

1330

1378

 

(ii) समीक्षित ई-फाइलों की संख्या

295

320

 

(iii) छँटाई कर हटाई गई फाइलों की संख्या

500

506

 

(iv) छँटाई कर हटाई गई ई-फाइलों की संख्या

90

122

6.

सरलीकरण हेतु चिह्नित नियमों/प्रक्रियाओं की संख्या

 

3

7.

नई पहलों की संख्या

50

26

8.

लंबित शिकायत

 

कोई नहीं

9.

सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार

ट्वीट्स की संख्‍या

352

10.

अपलोड किए गए वीडियो की संख्या

8

11.

प्रेस में प्रकाशित समाचारों की संख्या

6

 

रिकॉर्ड प्रबंधन के अंतर्गत, एनएलसीआईएल ने 1,378 भौतिक फाइलों और 320 ई-फाइलों की समीक्षा की। इनमें से 506 भौतिक फाइलों और 122 ई-फाइलों की छँटाई कर उन्‍हें हटाया गया। इसके साथ ही, प्रशासनिक सरलीकरण के लिए तीन प्रक्रियाओं की पहचान की गई तथा 26 नई पहलें शुरू की गईं।

नागरिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए, एनएलसीआईएल ने सभी लंबित जन शिकायतों का निस्तारण कर उन्हें शून्य पर ला दिया। इस अभियान के प्रभाव को डिजिटल और जनसंपर्क माध्यमों से व्यापक रूप से प्रचारित किया गया, जिसके तहत सोशल मीडिया पर 352 पोस्ट साझा की गईं, 8 वीडियो हाइलाइट्स अपलोड किए गए और प्रेस में 6 समाचार प्रकाशित हुए।

कोयला मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, एनएलसीआईएल में दिनांक 03.10.2026 को ई-कचरा अभियान का आयोजन किया गया। एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) ने इस अभियान के तहत ई-कचरे की तीन अलग-अलग श्रेणियों में कुल 2,042 वस्तुओं का सफलतापूर्वक निस्तारण किया। जिम्मेदार इलेक्ट्रॉनिक परिसंपत्ति प्रबंधन का परिचय देते हुए, कंपनी ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार उपकरण की 1,491 वस्तुओं, प्रयोगशाला उपकरणों की 351 इकाइयों तथा उपभोक्ता विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और फोटोवोल्टिक पैनलों की 200 वस्तुओं का प्रसंस्करण किया। पुराने एवं अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा तकनीकी संसाधनों को व्यवस्थित रूप से हटाकर, एनएलसीआईएल अपने सभी परिचालनों में पर्यावरण-अनुकूल निस्तारण प्रक्रियाओं और संसाधनों के चक्रीय प्रबंधन को निरंतर बढ़ावा दे रही है।

कोयला मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप, एनएलसीआईएल में विशेष अभियान 6 का सुव्यवस्थित ढंग से संचालन किया गया। इस अभियान में स्थान प्रबंधन, स्क्रैप का निस्तारण, अभिलेख प्रबंधन, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को अपनाने, "अपशिष्ट से संपदा" सुनिश्चित करने, कार्यस्थल परिसर के उन्नयन, पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं, नागरिक-केंद्रित पहलों तथा ई-कचरा निस्तारण प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। ये सभी प्रयास इस वर्ष की थीम – "ई-कचरे का प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण और निस्तारण" के अनुरूप किए गए।

उपर्युक्त पहलों के माध्यम से, कोयला मंत्रालय के अधीन एनएलसी इंडिया लिमिटेड विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है।

***

पीके/केसी/आरटी/केपी


(रिलीज़ आईडी: 2328316) आगंतुक पटल : 60
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil