प्रविष्टि तिथि:
23 OCT 2026 10:27PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रणव सूरमा को एशियाई पैरा खेल में पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में नए खेल रिकॉर्ड के साथ अपना स्वर्ण बनाए रखने और धर्मबीर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि उनकी उपलब्धियां देश के लिए गर्व की बात हैं, उन्होंने उम्मीद जताई कि वे शानदार प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने भविष्य में उनके द्वारा कई और भी उपलब्धियां हासिल करने कामना की।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:
"एशियाई पैरा खेल में पुरुष क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण और कांस्य पदक!
प्रणव सूरमा को नए खेल रिकॉर्ड के साथ अपना स्वर्ण पदक बनाए रखने और धर्मबीर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई। उनकी उपलब्धियां देश के लिए गर्व की बात हैं। वे ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करते रहें। भविष्य में उनके द्वारा कई और भी उपलब्धियां हासिल करने की कामना करता हूं: PM @narendramodi"
**********
पीके/केसी/आरटी/जेके