प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर रवि कार्तिक बुडिगिना को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 22 OCT 2026 7:00PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर रवि कार्तिक बुडिगिना को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि उन्हें उनकी इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि रवि कार्तिक का जुनून और समर्पण सराहनीय है। प्रधानमंत्री ने उनके आगामी खेलों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'X'  पर  पोस्ट में लिखा:

"पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर रवि कार्तिक बुडिगिना पर बहुत गर्व है। उनका जुनून और समर्पण सराहनीय है। उनके आगामी खेलों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं:

प्रधानमंत्री @narendramodi"

*******

पीके/केसी/आरटी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2326952) आगंतुक पटल : 61
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Kannada , Malayalam