पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मिजोरम में विकास-केंद्रित कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे
श्री सिंधिया, मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा के साथ 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
नॉर्थ ईस्ट बैंकर्स कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन मिजोरम में होगा
प्रविष्टि तिथि:
11 OCT 2026 8:08PM by PIB Delhi
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया 12 और 13 अक्टूबर, 2026 को मिजोरम में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री के रूप में यह श्री सिंधिया की दूसरी मिजोरम यात्रा होगी। उनके दो दिवसीय कार्यक्रम पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की भारत सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
अपनी यात्रा के दौरान श्री सिंधिया विकास से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेंगे, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे तथा नॉर्थ ईस्ट बैंकर्स कॉन्क्लेव 3.0 में बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
12 अक्टूबर 2026---
श्री सिंधिया आइजोल पहुंचेंगे और तुइवामित का दौरा करेंगे, जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मिजोरम में विकास पहलों को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
इसके बाद, श्री सिंधिया मिजोरम विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे, जहां वह विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान उन्हें विश्वविद्यालय के युवाओं और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के ‘अष्टलक्ष्मी दर्शन कार्यक्रम’ के विद्यार्थियों के साथ विचार-विमर्श करने का अवसर मिलेगा।
अपनी यात्रा के दूसरे दिन, श्री सिंधिया पुनः मिजोरम विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां वह नॉर्थ ईस्ट बैंकर्स कॉन्क्लेव 3.0 का उद्घाटन करेंगे और मुख्य भाषण देंगे। इस कॉन्क्लेव में पूर्वोत्तर क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने, ऋण की उपलब्धता को सुगम बनाने और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देने में एक प्रमुख भागीदार के रूप में बैंकिंग क्षेत्र की भूमिका पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
***********
पीके/केसी/आरटी/आरके
(रिलीज़ आईडी: 2322049)
आगंतुक पटल : 95