भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
सीसीआई ने कॉन्सेसोक 41 एसएएस द्वारा विश्ववारी टोलवे लिमिटेड और भारत में सड़क संपत्तियों का संचालन करने वाले नौ एसपीवी की 100% शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
07 OCT 2026 7:59PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कॉन्सेसोक 41 एसएएस (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा विश्वारी टोलवे प्राइवेट लिमिटेड और भारत में सड़क संपत्तियों का संचालन करने वाले नौ एसपीवी की 100% शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन, सिद्धंथम टोलवे प्राइवेट लिमिटेड, दीवानथम टोलवे प्राइवेट लिमिटेड, दीवानचेरुवु टोलवे प्राइवेट लिमिटेड, अंकापल्ली टोलवे प्राइवेट लिमिटेड, इच्छापुरम टोलवे प्राइवेट लिमिटेड, पुइंटोला टोलवे प्राइवेट लिमिटेड, बामनबोर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड, गरामोर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड और पोरबंदर जेटपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड (सामूहिक रूप से 'टारगेट एसपीवी' कहे गए) और विश्ववारी टोलवे प्राइवेट लिमिटेड ( वीटीपीएल ) [[टारगेट एसपीवी और वीटीपीएल को सामूहिक रूप से 'टारगेट्स' कहा गया है] में एमएआईएफ 2 इन्वेस्टमेंट्स इंडिया 2 प्राइवेट लिमिटेड और एमएआईएफ 2 इन्वेस्टमेंट्स इंडिया 3 प्राइवेट लिमिटेड से अधिग्रहणकर्ता द्वारा 100% शेयरधारिता के अधिग्रहण से संबंधित है।
अधिग्रहणकर्ता फ्रांस के कानूनों के तहत निगमित एक कंपनी है, जिस पर अंततः विंची एस.ए (विंची हाईवे और विंची कंसेशंस के माध्यम से) का नियंत्रण है। विंची एस.ए रियायतें, ऊर्जा और निर्माण क्षेत्र में एक वैश्विक कंपनी है, जिसका संचालन 120 से अधिक देशों में होता है।
लक्षित एसपीवी आंध्र प्रदेश, ओडिशा और गुजरात में स्थित राष्ट्रीय राजमार्गों के विशिष्ट खंडों के संचालन के व्यवसाय में संलग्न हैं।
वीटीपीएल वर्तमान में टारगेट एसपीवी द्वारा संचालित राजमार्ग परिसंपत्तियों को संचालन एवं रखरखाव (ओएंडएम) सेवाएं और इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) सेवाएं प्रदान करने में संलग्न है।
*****
पीके/केसी/आरटी/पीएस
(रिलीज़ आईडी: 2320755)
आगंतुक पटल : 20