प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने हाल के वर्षों में भारत की विकास यात्रा पर एक लेख साझा किया है, जिसे सोच में आए एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में चिह्नित किया गया है
प्रविष्टि तिथि:
07 OCT 2026 11:35AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री वेंकैया नायडू द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा किया है। यह लेख इस बात को रेखांकित करता है कि श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा में सोच का एक बड़ा बदलाव आया है; जहाँ लोग पारंपरिक 'चलता है' जैसे रवैये से आगे बढ़कर 'बदल सकता है' की भावना के साथ बदलाव पर भरोसा करने लगे हैं।
गवर्नेंस और विकास के मोर्चे पर यह बदलाव साफ नजर आता है। बैंकिंग क्षेत्र के सुधार, डिजिटल भुगतान का तेजी से बढ़ता दायरा और गरीबी उन्मूलन के प्रयास यह साबित करते हैं कि दृढ़ संकल्प के साथ लगातार काम करके पुरानी चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा;
पूर्व उपराष्ट्रपति श्री @MVenkaiahNaidu लिखते हैं कि पीएम @narendramodi की यात्रा ने भारत को 'चलता है' वाले रवैये से निकालकर 'बदल सकता है' वाली सोच तक पहुँचाया है। बैंकिंग सुधारों से लेकर डिजिटल भुगतान और गरीबी कम करने तक, जिन चुनौतियों से कभी पार पाना नामुमकिन समझा जाता रहा है, उनका दृढ़ता के साथ समाधान किया गया है।
विकसित भारत की ओर बढ़ रहे भारत की सोच को समझने के लिए यह लेख अवश्य पढ़ें।
https://indianexpress.com/article/opinion/columns/from-chalta-hai-to-badal-sakta-hai-changing-the-way-india-thinks-10909840/
**********
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2320019)
आगंतुक पटल : 95
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam