प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी, स्वदेशी को बढ़ावा देने का आह्वान किया

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2026 9:08AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया है और जब तक उनका प्रवाह मानवता से जुड़ा रहेगा, तब तक वे प्रासंगिक बने रहेंगे।

उन्होंने स्वदेशी, विशेष रूप से खादी को अपनाने पर महात्मा गांधी द्वारा दिए गए विशेष बल को भी रेखांकित किया।

श्री मोदी ने लोगों से 2 अक्टूबर को कम से कम एक खादी उत्पाद खरीदने और उसे स्वदेशी कहने पर गर्व करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि बापू का यह शाश्वत संदेश समाज को एक बेहतर भविष्य और एक विकसित भारत की ओर ले जाने में निरंतर मार्गदर्शन करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा;

“बापू का यह शाश्वत संदेश हमें एक बेहतर समाज और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरित और निर्देशित करता रहे।

#GandhiJayanti”

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2318184) आगंतुक पटल : 51
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam