पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

गांधी जयंती के अवसर पर एमओईएफसीसी ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने, लंबित मामलों को न्यूनतम करने और वैज्ञानिक ई-कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण की शुरुआत की

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2026 9:12AM by PIB Delhi

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) ने 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर, आज आज स्वच्छता और साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य मंत्रालय के सभी अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त संगठनों, क्षेत्रीय कार्यालयों तथा अन्य क्षेत्रीय और बाहरी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और लंबित मामलों को न्यूनतम करना है। इसमें विशेष रूप से उन कार्यालयों पर ध्यान केन्‍द्रित किया जा रहा है, जहां जनता से सीधा संपर्क होता है या जो जन सेवाएं प्रदान करते हैं। 

यह अभियान मिशन लाईफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) से प्रेरित निरंतर व्यवहारगत बदलाव को बढ़ावा देने का भी प्रयास करता है। इसके तहत ऊर्जा और जल संरक्षण, एकल-उपयोग प्लास्टिक को नकारना, टिकाऊ खाद्य प्रणालियों को बढ़ावा देना, अपशिष्ट और ई-कचरे को कम करना तथा स्वस्थ और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है।

विशेष अभियान 6 का आयोजन प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के दिशानिर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है। इस वर्ष के अभियान का मुख्य फोकस “ई-कचरे का प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण और निपटान” है। इसके साथ ही अभियान स्थलों की स्वच्छता, लंबित मामलों का निपटान, अभिलेख प्रबंधन, स्थान प्रबंधन, प्रक्रियाओं का सरलीकरण तथा अनुपयोगी वस्तुओं और फर्नीचर का निपटान भी अभियान के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं।

एमओईएफसीसी ने इस चरण के दौरान कार्यान्वयन के लिए स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटान और अभिलेख प्रबंधन सहित विभिन्न मानदंडों के तहत निम्नलिखित लक्ष्य निर्धारित किए हैं:-

 

मानदंड

चिन्हित लक्ष्य

स्वच्छता अभियान स्थल

132

सांसदों से प्राप्त संदर्भ

37

संसदीय आश्वासन

 

16

अंतर-मंत्रालयी/कैबिनेट संदर्भ

0

राज्य सरकारों से प्राप्त संदर्भ

4

जन शिकायतें

 

445

जन शिकायत अपीलें

96

प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त संदर्भ

2

समीक्षा के लिए चिन्हित भौतिक फाइलें

12234

समीक्षा के लिए चिन्हित ई-फाइलें

14164

सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार उपकरण

1425

उपभोक्ता विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा फोटोवोल्टिक पैनल

1058

बड़े एवं छोटे विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

333

विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

42

खिलौने, अवकाश एवं खेल उपकरण

13

चिकित्सा उपकरण

3

प्रयोगशाला उपकरण

23

अन्‍य

374

 

संगठनों और कार्यालयों द्वारा चिन्हित ई-कचरे का प्रसंस्करण लागू नियमों तथा डीएआरपीजी द्वारा तय की गई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप किया जाएगा।

गतिविधियों के समन्वय और निगरानी, समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में सुविधा प्रदान करने के लिए नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। मंत्रालय कार्यान्वयन चरण के दौरान लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) पोर्टल, डीएआरपीजी के माध्यम से प्रगति की निरंतर निगरानी करेगा। इस चरण के दौरान पोर्टल को नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा।

*****

पीके/केसी/आरटी/केपी /डीए


(रिलीज़ आईडी: 2318076) आगंतुक पटल : 215
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Gujarati , English , Urdu