विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

न्याय विभाग ने लंबित मामलों को निपटाने एवं कार्यालय में स्वच्छता बढ़ाने के लिए 'विशेष अभियान 6' शुरू किया

प्रविष्टि तिथि: 01 OCT 2026 5:45PM by PIB Delhi

न्याय विभाग ने प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के मार्गदर्शन में लंबित मामलों को निपटाने एवं कार्यालय परिसर की स्वच्छता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 'विशेष अभियान 6' शुरू किया। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी यह अभियान दो चरणों में चल रहा है, जिसमें पहला चरण (15.09.2026 से 30.09.2026 तक) पहचान के लिए था, जिसमें विभिन्न लंबित मामलों (जैसे सांसदों से प्राप्त संदर्भ, संसदीय आश्वासन, राज्य सरकारों से संदर्भ, मंत्रालयों के बीच संदर्भ, जनता की शिकायतें आदि) और साथ ही उन स्थानों की पहचान की गई जहां सफाई, सुंदरता एवं सजावट की आवश्यकता है। दूसरा चरण (02.10.2026 से 31.10.2026) पहचाने गए लंबित कार्यों को निपटाने और चिन्हित जगहों/इलाकों की सफाई, साज-सज्जा एवं सौंदर्यीकरण के लिए है।

इस अभियान के संपन्न हुए पहले चरण के दौरान, जन शिकायतों से जुड़े 211 मामले और 309 अपीलें सामने आईं। इसके अलावा, विभाग के परिसर में ऐसी 4 जगहों की पहचान की गई जिनकी मरम्मत, सफाई एवं सौंदर्यीकरण आवश्यक है।

विशेष अभियान के कार्यान्वयन चरण में, जो 02.10.2026 से 31.10.2026 तक निर्धारित है, मुख्य ध्यान चरण-I में पहचानी गई लंबित चीजों को निपटाने पर है। इसके अलावा, 49 ई-कचरा उपकरणों/वस्तुओं की पहचान की गई हैं, और इन्हें अभियान के मुख्य/ चरण-II में निपटाया जाएगा। इन वस्तुओं को निपटाने से जो राशि प्राप्त होगी उसे सरकारी खजाने में जमा किया जाएगा। जिन जगहों को संवारने, साफ़-सफ़ाई करने और सुंदर बनाने की आवश्यकता है, उनमें से 4 जगहों की पहचान की गई है। कार्यान्वयन चरण में न्याय विभाग के अधिकारी श्रमदान करके इन जगहों की साफ़-सफ़ाई करेंगे।

विभाग 'विशेष अभियान 6' के दूसरे चरण में, निपटारे के लिए निर्धारित लंबित मामलों/कामों को निपटाने और पहले चरण में सफाई एवं सौंदर्यीकरण के लिए चयनित जगहों के रखरखाव और सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

****

पीके/केसी/आरटी/एके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2317862) आगंतुक पटल : 54
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu