ग्रामीण विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भूमि संसाधन विभाग में 2 अक्‍टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6

प्रविष्टि तिथि: 01 OCT 2026 2:11PM by PIB Delhi

भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छता कार्यक्रम को संस्थागत रूप देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन के लिए भूमि संसाधन विभाग पूरी तरह से तैयार है।

विभाग अपने तीनों परिसरों यानी कर्तव्य भवन-3, सीजीओ कॉम्प्लेक्स और शिवाजी स्टेडियम एनेक्स में यह अभियान चलाने के लिए तैयार है। विशेष अभियान 6 (15-30 सितंबर, 2026) के तैयारी चरण के दौरान, लंबित मामलों को कम करने के लक्ष्य निर्धारित करने, रिकॉर्ड की समीक्षा करने, ई-कचरा/अनुपयोगी वस्तुओं को हटाने और स्वच्छता पहलों की योजना बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

पिछले विशेष अभियान 5.0 के दौरान भूमि संसाधन विभाग ने निम्नलिखित लक्ष्य प्राप्त किए:

• विभाग के परिसर में 16 स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।

• जनता की शिकायतों और अपीलों का 100 प्रतिशत निपटारा

• रिकॉर्डिंग/छंटनी/बंद करने के लिए भौतिक फाइलों और ई-फाइलों सहित 2415 फाइलों की समीक्षा की गई।

विशेष अभियान 6 की तैयारी के चरण के हिस्से के रूप में, भूमि संसाधन विभाग के सचिव ने 17 सितंबर 2026 को सीजीओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें रिकॉर्ड रूम भी शामिल था। उन्‍होंने कर्मचारियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में संबोधित किया।

सचिव ने प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के दृष्टिकोण का उल्‍लेख करते हुए स्वच्छता आंदोलन के राष्ट्रव्यापी व्यापक प्रभाव का उल्लेख किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना एक स्वस्थ और विकसित समाज के लिए आवश्यक सामूहिक कर्तव्य है—ऐसा कर्तव्य जो सरकारी कार्यालयों से परे हमारे घरों, मोहल्लों और स्थानीय समुदायों तक विस्तारित होना चाहिए।

उन्होंने इसे हासिल करने के लिए सभी से आग्रह किया कि वे घर और कार्यस्थल पर बेकार पड़ी वस्तुओं, ई-कचरे और अनुपयोगी सामग्रियों की उचित पहचान और उनका निपटारा कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पुरानी फाइलों की समीक्षा करना, उन्हें रिकॉर्ड करना और छांटना प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

विभाग कार्यस्थल स्वच्छता, सुव्यवस्थित रिकॉर्ड प्रबंधन, जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन और प्रभावी स्थान उपयोग से संबंधित पहलों को बढ़ावा देकर विशेष अभियान 6 का सक्रिय रूप से समर्थन करता है।

*****

पीके/केसी/आरटी/जेके/एमयू


(रिलीज़ आईडी: 2317617) आगंतुक पटल : 67
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil