वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वस्त्र मंत्रालय ने स्वच्छता, सतत विकास और कचरे का कंचन में बदलाव की प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया


भारतीय पटसन निगम लिमिटेड (जेसीआई)

प्रविष्टि तिथि: 01 OCT 2026 1:23PM by PIB Delhi

स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के हिस्से के रूप में और ‘‘स्वच्छता से समृद्धि, - कबाड़ से जुगाड़’’ थीम के तहत भारतीय पटसन निगम लिमिटेड, भद्रक आरएलडी, ओडिशा में अनेक गतिविधियां सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।

इस पहल के तहत, टीम ने घरों और आस-पास के इलाकों में जाकर समुदाय से कचरे एकत्र किए। इस दौरान, लोगों को  रीड्यूस,  रीयूज और रीसायकल (आरआरआर) के सिद्धांतों, स्वच्छता के महत्व और एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के इस्‍तेमाल को कम करने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया।

एकत्रित कचरे को कार्यालय में लाया गया और निगम के कर्मचारियों द्वारा रचनात्मक रूप से उन्हें उपयोगी और सजावटी वस्तुओं में परिवर्तित किया गया, जिनमें पेन होल्डर, डस्टबिन, सजावटी सामान, पर्यावरण के अनुकूल पेपर बैग और पुराने कपड़ों से बने कपड़े के बैग शामिल हैं।

इस गतिविधि में सभी सदस्यों ने सक्रिय और उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह स्वच्छता, टिकाऊ प्रणालियों, कचरे के रचनात्मक पुन: उपयोग और "कचरा ही कंचन है" की अवधारणा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुई। एकत्रित कचरे से बनाई गई उपयोगी और सजावटी वस्तुओं को स्थानीय लोगों में वितरित किया गया, जिससे टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों के बारे में सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता को और भी अधिक बढ़ावा मिला।

राष्ट्रीय पटसन बोर्ड (एनजेबी)

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत, राष्ट्रीय पटसन बोर्ड ने कार्यालय परिसर और उद्यान क्षेत्रों में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने में लगे अपने हाउसकीपिंग कर्मचारियों, माली और सफाई मित्रों के लिए एक व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

यह शिविर ईएसआईसी अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसमें डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों की एक टीम ने स्वास्थ्य की आवश्यक जांच की। शिविर में श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण की निगरानी के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्त परीक्षण, ईसीजी और अन्य आवश्यक चिकित्सा मूल्यांकन शामिल थे।

इस पहल ने राष्ट्रीय पटसन बोर्ड की अपने सफाई मित्रों और सहायक कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की, साथ ही कार्यस्‍थल को स्वच्छ, स्वास्थ्यकर और स्वस्थ बनाए रखने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को भी मान्यता दी।

विकास आयुक्त (हथकरघा)

  • सफाई मित्रों के साथ मिलकर कार्यालय के अंदर और बाहर ‘‘एकल उपयोग वाले प्लास्टिक को रोकें’’ विषय पर एक चर्चा और सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • इस गतिविधि से इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की बोतलों और कचरे की स्वच्छता में सुधार सुनिश्चित हुआ। स्वच्छता के इन मानकों को बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी की जाएगी।

 

भारतीय कपास निगम

निगम ने 29 सितंबर, 2026 को अपने सभी कार्यालयों में जागरूकता अभियान का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य अपशिष्ट प्रबंधन के तहत  रीयूज और रीसायकल के महत्व को बढ़ावा देना था। कर्मचारियों को जहां भी संभव हो, सामग्रियों का पुन: उपयोग करके अपशिष्ट कम करने और रीसायकल योग्य वस्तुओं को ठीक से एकत्र करके रीसायकल करने के बारे में जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य टिकाऊ आदतों को प्रोत्साहित करना, अपशिष्ट में कमी लाना और संसाधनों के कुशल उपयोग को बढ़ावा देना था।

यह गतिविधि पर्यावरण संरक्षण, टिकाऊ प्रणालियों, संसाधन संरक्षण और स्वच्छ एवं हरित भविष्य की दिशा में सामूहिक कार्रवाई के प्रति निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत, एनआईएफटी परिसरों में “स्वच्छ पर्व, हरित पर्व / एक पेड़ मां के नाम” के तहत वृक्षारोपण और परिसर सौंदर्यीकरण गतिविधियां चलाई गईं। इसके अलावा, “स्वच्छता से समृद्धि – कचरा ही कंचन है और अपशिष्ट से कला” के तहत, अपशिष्ट पदार्थों के रचनात्मक रीयूज, अपशिष्ट से कला निर्माण गतिविधियों, प्लास्टिक रीसायकल और रीयूज/रीसायकल अभियान के लिए पहल की गई, जिसका उद्देश्य सतत अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना था।

पौधारोपण अभियान

 

पुनः उपयोग योग्य कांच की बोतलों और कपों के उपयोग को बढ़ावा

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/ओपी

 


(रिलीज़ आईडी: 2317565) आगंतुक पटल : 51
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu