भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

सीसीआई ने चुबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में कुछ इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 30 SEP 2026 5:49PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में कुछ इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन में चुबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (टारगेट) में कुछ इक्विटी शेयरधारिता का अधिग्रहण शामिल है, जो सिंगापुर स्थित कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी होल्डिंग्स लिमिटेड से इक्विटी शेयरों की प्राथमिक सदस्यता और द्वितीयक खरीद दोनों के माध्यम से किया जाएगा।

अधिग्रहणकर्ता नीदरलैंड के कानूनों के तहत निगमित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है और यह जापान की चुबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी इंक. (चुबू) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। अधिग्रहणकर्ता चुबू समूह के लिए निवेश, प्रबंधन, वित्तपोषण और कोषागार संबंधी कार्यों में संलग्न है। चुबू जापान के मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है और अन्य गतिविधियों के साथ-साथ सौर, पवन, परमाणु आदि जैसे नवीकरणीय स्रोतों से उत्पन्न बिजली के उत्पादन, वितरण और पारेषण के व्यवसाय में लगी हुई है।

टारगेट भारत के कानूनों के तहत निगमित एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी है। टारगेट और भारत में इसकी विभिन्न सहायक कंपनियां मुख्य रूप से पवन और सौर जैसे नवीकरणीय स्रोतों के माध्यम से बिजली की बिक्री और उत्पादन के व्यवसाय में लगी हुई हैं।

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2317282) आगंतुक पटल : 24
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu