विधि एवं न्याय मंत्रालय
विधि कार्य विभाग की ओर से स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत ई-कचरा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया
प्रविष्टि तिथि:
29 SEP 2026 10:08PM by PIB Delhi
नई दिल्ली, 29 सितंबर 2026: विशेष अभियान 6 और स्वच्छता ही सेवा 2026 के हिस्से के तहत विधि कार्य विभाग ने 28 सितंबर 2026 को कर्तव्य भवन-2, नई दिल्ली में 'ई-कचरा प्रबंधन' पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।
इस कार्यशाला में विधि कार्य विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि और विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इस कार्यशाला का मकसद प्रतिभागियों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उत्तरदायी प्रबंधन के बढ़ते महत्व के बारे में जागरूक करना और रोजमर्रा की जिंदगी व कार्यस्थल पर पर्यावरण के अनुकूल तौर-तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विधि कार्य विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि ने उत्तरदायी ई-वेस्ट मैनेजमेंट के महत्व पर प्रकाश डाला और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सही रखरखाव और निपटान के बारे में अधिक से अधिकत जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण पर ई-वेस्ट के बुरे असर को कम करने के लिए स्थायी तौर-तरीके अपनाने और सामूहिक जिम्मेदारी लेने के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को ई-वेस्ट मैनेजमेंट के अलग-अलग पहलुओं के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई। इसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान को सही ढंग से अलग करना, सुरक्षित रूप से इकट्ठा करना, जिम्मेदारी पूर्वक डिस्पोज करना और रि-साइकल करना शामिल था। प्रतिभागियों को 3आर दृष्टिकोण - कम करें (रिड्यूस), पुनः उपयोग करें (रियूज) और पुनर्चक्रण करें (रि-साइकल) के प्रति भी जागरूक किया गया, जो ई-कचरे के उत्पादन को कम करने, जहां भी संभव हो इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का पुनः उपयोग करने और उचित चैनलों के माध्यम से उनके पुनर्चक्रण को सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
इस सत्र में बेकार हो चुके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और उनके पार्ट्स को जिम्मेदारी पूर्वक डिस्पोज करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, सस्टेनेबल (स्थायी) खपत और वेस्ट-मैनेजमेंट के तरीकों को अपनाने से पर्यावरण को होने वाले फायदों के बारे में भी जागरूकता बढ़ाई गई।
यह जागरूकता पहल स्वच्छता, स्थिरता और जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान 6 और स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत विभाग के प्रयासों का हिस्सा है। इससे इस बात पर भी बल मिला कि प्रभावी ई-कचरा प्रबंधन के लिए व्यक्तिगत और संस्थागत दोनों स्तरों पर सक्रिय भागीदारी और जागरूकता की आवश्यकता होती है।
विधि कार्य विभाग जागरूकता, जिम्मेदार तौर-तरीकों और अपने अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से एक साफ-सुथरे, हरे-भरे और अधिक व्यवस्थित कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।




*****
पीके/केसी/आरटी/आरकेजे
(रिलीज़ आईडी: 2316791)
आगंतुक पटल : 98