सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आज वित्तीय सहायता, कल आत्मनिर्भरता


पंजाब में पटियाला के हरमेश सिंह की आर्थिक आत्मनिर्भरता की यात्रा

प्रविष्टि तिथि: 29 SEP 2026 4:55PM by PIB Delhi

आर्थिक सहायता वंचित समुदायों के लोगों को स्थायी आजीविका स्थापित करने और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। स्वरोजगार के लिए समय पर मिलने वाली मदद आय के अवसर पैदा करने और परिवार की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के साधन प्रदान कर सकता है।

श्री हरमेश सिंह (उम्र 41 वर्ष) ने पंजाब एससी लैंड डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन, पटियाला, पंजाब के माध्यम से एनएसएफडीसी टर्म लोन योजना के तहत 2025 में 3 लाख रुपये का ऋण लिया। इस ऋण से उन्होंने बिजली के सामान का अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया जिससे उन्हें अपने तथा अपने परिवार के लिए आजीविका का एक स्थायी स्रोत बनाने में मदद मिली।

यह सहायता प्राप्त करने से पहले श्री सिंह की मासिक आय 14,000 रुपये थी। इस वित्तीय सहायता का प्रभावी उपयोग करके अपना व्यवसाय स्थापित करने और फिर ऋण चुकाने के बाद उनकी मासिक आय बढ़कर 22,000 रुपये हो गई। आय में वृद्धि से उन्हें घरेलू जरूरतों को पूरा करने और अपने परिवार का अधिक स्थिर और सुरक्षित तरीके से भरण-पोषण करने में मदद मिली है।

वित्तीय सहायता से श्री सिंह की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और उन्हें अधिक वित्तीय स्थिरता के साथ स्वरोजगार करने का अवसर मिला है। इससे उनकी आजीविका मजबूत हुई है और सीमित आय स्रोतों पर उनकी निर्भरता कम हुई है।

श्री हरमेश सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "इस वित्तीय सहायता ने मुझे अपने बिजली के सामान का व्यवसाय स्थापित करने और अपनी मासिक आय में सुधार करने में मदद की है। इससे मुझे अधिक आर्थिक स्थिरता मिली है और मैं अपने परिवार का अधिक सुरक्षित तरीके से भरण-पोषण करने में सक्षम हुआ हूं।"

श्री हरमेश सिंह की कहानी यह दर्शाती है कि समय पर मिली वित्तीय सहायता किस प्रकार लोगों को अपने उद्यम स्थापित करने, अपनी आय क्षमता बढ़ाने और आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने में सक्षम बनाती है। उनका अनुभव आजीविका के अवसर पैदा करने और एक मजबूत एवं अधिक आत्मनिर्भर समाज को बढ़ावा देने में एनएसएफडीसी की वित्तीय सहायता की भूमिका को उजागर करता है।

*****

पीके/केसी/आरटी/एके/एमयू


(रिलीज़ आईडी: 2316566) आगंतुक पटल : 92
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu