सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत ‘स्वच्छता’ पर त्वरित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया
पहल में स्वच्छता, स्वच्छता, हाइजीन और सामूहिक प्रयास के महत्व को रेखांकित किया गया
प्रविष्टि तिथि:
28 SEP 2026 7:00PM by PIB Delhi
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित सामाजिक न्याय मंत्रालय के मनन कॉन्फ्रेंस हॉल में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के हिस्से के रूप में स्वच्छता विषय पर एक त्वरित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन स्वच्छता और हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा एक स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से किया गया था।
कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिन्होंने स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार और दृष्टिकोण साझा किए।

वक्ताओं ने दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला और स्वच्छता की संस्कृति तथा नागरिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका पर जोर दिया।
इस प्रतियोगिता ने अधिकारियों को स्वच्छता पर अपने विचार व्यक्त करने और स्वच्छता एवं सैनिटेशन (स्वच्छता व्यवस्था) के प्रति निरंतर प्रयासों के महत्व पर विचार-विमर्श करने का एक मंच प्रदान किया।
यह पहल अभियान के तहत विभाग की उन गतिविधियों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अधिकारियों और संबंधित लोगों के बीच सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना तथा स्वच्छता, गरिमा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम का समापन स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 में अधिकारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और सक्रिय जुड़ाव की सराहना के साथ हुआ।
************
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2316176)
आगंतुक पटल : 90