भारी उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आई सी ए टी ने उद्योग जगत के साथ PM e‑Drive पर संवाद और कृषि मशीनरी परीक्षण सुविधा के शुभारंभ के साथ अपने उत्कृष्ट कार्य के 20 वर्ष पूरे किए

प्रविष्टि तिथि: 25 SEP 2026 7:36PM by PIB Delhi

इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT), मानेसर ने आज भारत के ऑटोमोटिव उद्योग में 20 वर्षों की सेवा पूरे होने के महत्वपूर्ण अवसर का समारोहपूर्वक आयोजन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, उद्योग जगत के नेताओं और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी, माननीय भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा, भारी उद्योग मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. हनीफ कुरैशी, भारी उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री प्रेम चंद्र मौर्य, भारी उद्योग मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग तथा ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय मानक ब्यूरो के प्रतिनिधि, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स और ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ उद्योग प्रतिनिधि तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image001_20260925195151_69b127.jpg

कार्यक्रम में PM e‑Drive योजना पर उद्योग जगत के साथ संवाद आयोजित किया गया। यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में परिकल्पित एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य भारत के स्वच्छ, टिकाऊ और आत्मनिर्भर परिवहन की दिशा में संक्रमण को गति देना है।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ICAT की स्वदेशी कृषि मशीनरी परीक्षण सुविधा का उद्घाटन करना रहा। यह अपनी तरह की पहली पहल है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय और प्रमाणित कृषि उपकरण उपलब्ध कराकर किसानों तथा कृषि आधुनिकीकरण को सहयोग प्रदान करना है। इस विस्तार के साथ ICAT एक बहु-क्षेत्रीय परीक्षण और प्रमाणन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है, जो ऑटोमोटिव और कृषि प्रौद्योगिकियों के बीच सेतु का कार्य करेगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image002_20260925195206_3a3f19.jpg

ICAT के निदेशक श्री सौरभ दलेला ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि पिछले दो दशकों में ICAT भारत के ऑटोमोटिव पारिस्थितिकी तंत्र के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरा है तथा इसने नवाचार, सुरक्षा और स्थिरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image003_20260925195214_0ee98d.jpg

इस समारोह में भारी उद्योग मंत्रालय, परिवहन मंत्रालय, नोडल मंत्रालयों, सीएमवीआर परीक्षण एजेंसियों, ICAT के आपूर्तिकर्ताओं, सहयोगियों, साझेदारों, सलाहकारों, NATRiP/NAB के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, ICAT के पूर्व निदेशकों तथा ICAT के समर्पित अधिकारियों और कर्मचारियों के अमूल्य योगदान को भी स्वीकार किया गया। इन सभी ने सामूहिक रूप से इस उपलब्धि को संभव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image004_20260925195221_e4073b.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image005_20260925195229_40d93d.jpg

***

पीके/केसी/आरटी/एमएम


(रिलीज़ आईडी: 2315235) आगंतुक पटल : 25
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu