आयुष
azadi ka amrit mahotsav

क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, मंडी में एक महीने चले जन-जागरूकता अभियान के बाद  11वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया

प्रविष्टि तिथि: 23 SEP 2026 8:42PM by PIB Delhi

क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (आरएआरआई), मंडी ने स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदविषय पर आयोजित एक महीने चले जन-जागरूकता अभियान के बाद, 23 सितंबर 2026 को पूरे उत्साह एवं भागीदारी के साथ 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया।

संस्थान ने सितंबर में आयुर्वेद के अहम पहलुओं पर जागरूकता कार्यक्रमों की एक श्रृंखला भी आयोजित की। इनमें साक्ष्य-आधारित और सुरक्षित उपचार पद्धतियां, स्वस्थ पाचन और खान-पान, दवाओं का सुरक्षित इस्तेमाल, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव, मानसिक स्वास्थ्य, ऋतुचर्या और अनुसंधान से जुड़े नैतिक नियम शामिल थे। संस्थान के सीनियर रिसर्च फेलो (एसआरएफ) और परामर्शदाताओं ने इन विषयों पर कई व्याख्यानें दीं जिनसे सैकड़ों लोगों को फ़ायदा हुआ।

छात्रों में आयुर्वेद के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए, संस्थान ने पोस्टर-निर्माण, स्लोगन-लेखन, निबंध-लेखन और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। 11 सितंबर, 2026 को एक 'प्रकृति मूल्यांकन शिविर' भी आयोजित किया गया जिसमें 45 लोगों को उनकी व्यक्तिगत प्रकृति, स्वास्थ्य एवं नींद से जुड़ी बातों के आधार पर आयुर्वेदिक खान-पान एवं जीवनशैली पर सलाह दी गई।

जागरूकता अभियान के अंतर्गत, 22 सितंबर को संस्थान परिसर से बीबीएमबी कॉलोनी तक एक वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। जागरूकता पदयात्रा में स्कूली छात्रों एवं संस्थान के कर्मियों सहित लगभग 60 लोगों ने हिस्सा लिया।

एक माह तक चले इस अभियान का समापन 23 सितंबर को संस्थान में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के साथ हुआ। दिन की शुरुआत हवन एवं पूजन से हुई, जिसके बाद औषधीय पौधों का वितरण किया गया। मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत आरएआरआई मंडी की प्रभारी डॉ. विनीता कुमारी नेगी द्वारा भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष पारंपरिक दीप प्रज्वलित करने और उसके बाद सीसीआरएएस कुलगीत के गायन के साथ हुई।

डॉ. विनीता कुमारी नेगी ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आस-पास के स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। अपने संबोधन में, उन्होंने आयुर्वेद के सिद्धांतों के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण के महत्व पर प्रकाश डाला और एक स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

डॉ. विकास नारगियाल, आयोजन के नोडल अधिकारी ने धन्यवाद प्रस्ताव के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया। उन्होंने महीने भर चले इस अभियान और आयुर्वेद दिवस समारोह के सफल आयोजन में बहुमूल्य योगदान देने के लिए सभी शिक्षकों, प्रधानाचार्यों एवं संस्थान के कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image001_20260923204315_30d651.gif

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image002_20260923204323_b91459.gif

***

पीके/केसी/आरटी/एके


(रिलीज़ आईडी: 2314223) आगंतुक पटल : 55
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu